फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पावर कॉर्पोरेशन के जेई पर हत्या का केस

पावर कॉर्पोरेशन के जेई पर हत्या का केस

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से सिपाही की मौत के मामले में मंगलवार देर रात पावर कॉर्पोरेशन के जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी सिपाही पवन कुमार पांडेय (28) पर मंगलवार शाम घर जाते समय रजवापुर मोड़ के पास अचानक जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था। पवन की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पवन के घर वालों और ग्रामीणों का आरोप था कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से जर्जर हाईटेंशन तारों की मरम्मत नहीं होती, इस कारण आए दिन हादसे होते हैं। सभी ने हादसे के लिए पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। देर शाम एसपी सोनिया सिंह से ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर देर रात पवन के भाई संजय कुमार की तहरीर पर पावर कॉर्पोरेशन के जेई कृपा शंकर के खिलाफ महराजगंज तराई थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया। संजय का आरोप है कि हादसे के समय वह जेई को लाइन काटने के लिए लगातार फोन करता रहा लेकिन जेई ने फोन नहीं रिसीव किया। उधर, थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने बताया कि मामले की विवेचना वह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed