फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   158 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

158 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कड़ी चौकसी के बीच बुधवार को 11 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई। 5,434 परीक्षार्थियों में से 158 ने एग्जाम छोड़ दिया। परीक्षार्थियों तथा उनके अभिभावकों की भीड़ के कारण शहर में पूरे दिन जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के 11 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहली पाली में सामान्य अध्ययन व हिंदी की परीक्षा हुई, जबकि दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच द्वितीय पाली में तार्किक क्षमता व संबंधित विषय की परीक्षा हुई। बीएड प्रवेश परीक्षा के उप नोडल समन्वयक एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि 5,434 परीक्षार्थियों में से 158 ने एग्जाम छोड़ दिया। सभी केंद्रों पर तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिल सका। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। इसके अतिरिक्त केंद्र प्रतिनिधि भी लगाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी केंद्रों पर एक-एक थानाध्यक्ष को दल बल के साथ तैनात किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह व एसडीएम सदर शम्भू कुमार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर, परीक्षार्थियों तथा उनके अभिभावकों की भीड़ के कारण शहर में पूरे दिन जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एडीएम सीपीएन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा नकल विहीन कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed