फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाउंड्रीवाल ढहाई, सगरा के लिए निकाला रास्ता

बाउंड्रीवाल ढहाई, सगरा के लिए निकाला रास्ता

Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कवायद जिला प्रशासन ने रविवार से शुरू कर दी है। इसके तहत एक मंदिर की बाउंड्रीवाल को तोड़वाकर सगरा तालाब के किनारे 14 फुट चौड़े रास्ते को खाली कराया गया। इस दौरान मंदिर की तरफ से अपना पक्ष रखने आए एक व्यक्ति की जिला प्रशासन के लोगों से नोक-झोक भी हुई लेकिन कुछ देर बाद ही मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

सगरा तालाब का करीब 75 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन तालाब को अवैध कब्जों से मुक्त करवाकर इसके किनारे 14 फुट चौड़ा रास्ता बनवाने जा रहा है। रविवार को एसडीएम सदर शंभू कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह व सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने तालाब के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मंदिर की तरफ से अपना पक्ष रखने आए नहर विभाग के एक अमीन से अतिक्रमण दस्ते के लोगों की कहासुनी हो गई। हालांकि, यह कहासुनी प्रशासन की तरफ से एक दिन पहले मंदिर के महंत से हुई बातचीत के कारण ज्यादा देर तक नहीं चली। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी लगाकर मंदिर के एक छोर पर बनी बाउंड्रीवाल को ढहा दिया। एसडीएम ने बताया कि तालाब के किनारे 14 फुट चौड़ा रास्ता तैयार करवाया जा रहा है। साथ ही तालाब का पानी आगे जाकर बिपता तालाब में मिले। इसके लिए सिंचाई विभाग को पुलिया बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed