{"_id":"130-53714","slug":"Gonda-53714-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर कुकर बम को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर कुकर बम को लेकर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Gonda
Updated Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नेपाल के धनगढ़ी में माओवादियों द्वारा रखा गया प्रेशर कुकर बम बरामद होने के बाद जिले की लगभग 82 किमी. लंबी भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस तथा एसएसबी के जवान बार्डर की हर गतिविधियों पर बारीक नजर रखे हुए हैं। नेपाल की तरफ से आने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सीमावर्ती गांवों में भी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
डीजीपी उत्तर प्रदेश शासन ने नेपाल सीमा से सटे जनपदों की पुलिस को कड़ी सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। यह आदेश नेपाल के धनगढ़ी में माओवादियों द्वारा रखे गए प्रेशर कुकर बम के बरामद होने पर दिया गया है। उधर, रविवार को नेपाल सीमा से सटे पचपेड़वा, गैसड़ी, जरवा, तुलसीपुर तथा हरैया थाने की पुलिस काफी सक्रिय रही। इसमें 9वीं वाहिनी एसएसबी का भी सहयोग लिया जा रहा है। नेपाल की तरफ से आने वाले वाहनों तथा यात्रियों की तलाशी ली जा रही है। सीमा पर स्थापित एसएसबी की सभी चौकियों के अफसरों तथा जवानों ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा पर बसे रजडेरवा थारु, रमवापुर, मुतेहरा, बानगढ़, सोनगढ़ा व पिपरी सहित कई गांवों में भी संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने सीओ तुलसीपुर को स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश दिए हैं।