फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बढ़ी ठंड, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा

बढ़ी ठंड, 5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटियाथोक/गोंडा। एक बार फिर ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, तेज हवा के चलने से गलन का एहसास हुआ। हालांकि, दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन धूप का कोई असर नहीं दिखा। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री लुढ़क कर 5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री लुढ़क कर 10.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोगों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पूरे दिन अपने घरों में दुबके रहे। वहीं, कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा दिखा। दोपहर में कुछ समय के लिए निकली धूप का भी ठंड पर कोई असर नहीं दिखा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण ठंड बढ़ी। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने की संभावना है। उधर, ग्रामीण हकीक उल्ला, राजू, राजकुमार, संजीव कुमार, राजेन्द्र आदि ने प्रशासन से अलाव जलवाने के साथ ही गरीबों को कंबल दिए की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed