फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दोस्तों ने ली थी विनोद की जान

दोस्तों ने ली थी विनोद की जान

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जमीन खरीदने के लिए दोस्तों को दिए 40 हजार रुपये वापस मांगने पर दो दोस्तों ने अपने ही साथी विनोद की डंडा और बंदूक के बट से मारकर हत्या कर दी थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से विनोद की बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नवनीत कुमार राणा ने सोमवार को कोतवाली नगर में बताया कि फैजाबाद जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के सहादतगंज निवासी विनोद कुमार वर्मा सहादतगंज में ही पैथालोजी चलाता था। उसने फैजाबाद में जमीन खरीदने के लिए नवाबगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के रहने वाले अपने दोस्त विवेक सिंह को 40 हजार रुपये एडवांस दिये थे, मगर विवेक ने उसे जमीन नहीं खरीदवाई और रुपये भी वापस नहीं किए। जब वह रुपये मांगने लगा तो विवेक ने वजीरगंज के परसा महडौरा गांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने का प्लान किया। दोनों ने साजिश के तहत विनोद को रुपये देने के लिए बीती 24 दिसंबर को अशोक के गांव बुलाया। जब वह पहुंचा तो विवेक ने अशोक और अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर विनोद को डंडे व बंदूक की बट से मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष आरपी तिवारी को लगाया गया गया था। उन्होंने सुरागरसी के आधार पर अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने विवेक और साथियों के साथ मिलकर विनोद की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed