{"_id":"130-47271","slug":"Gonda-47271-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया रुपये मांगने पर दंपती और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया रुपये मांगने पर दंपती और बेटे को पीटा
Gonda
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। बकाया रुपये मांगने पर गुरुवार शाम चाय दुकानदार, उसकी पत्नी व बेटे को कुछ लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। चाय दुकानदार ने दो लोगों के खिलाफ थाना इटियाथोक में एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी को लेकर देर रात दोनों पक्ष के लोग दोबारा आपस में भिड़ गए।गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के रैगांव निवासी नंदलाल की गांव में ही चाय की दुकान है। नंदलाल ने बताया कि गांव के ही यार मोहम्मद और मकसूद पर उसका 70 रुपये बकाया था। गुरुवार शाम दोनों उसकी दुकान पर पहुंचे और चाय मांगी तो उसने बकाया रुपये मांगे। इस पर दोनों उसे मारने लगे। पति को बचाने आई पत्नी विमला देवी और बेटे काली प्रसाद की भी दोनों ने पिटाई कर दी। मामले में नंदलाल ने थाना इटियाथोक में दोनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। देर शाम दोनों पक्ष दोबारा आपस में भिड़ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि यार मोहम्मद व मकसूद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।