{"_id":"130-46855","slug":"Gonda-46855-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ करेंगे स्कूल निर्माण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ करेंगे स्कूल निर्माण की जांच
Gonda
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। निर्माणाधीन विद्यालयों की गुणवत्ता की जांच विशेषज्ञों से कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. रोशन जैकब ने माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि वर्तमान में विकास खंड परसपुर अंतर्गत त्यौरासी, पड़रीकृपाल के गिलौली, इटियाथोक के बस्ती, रूपईडीह के अचलनगर, कटराबाजार के सेहिरया कला व झंझरी के कंसापुर में विद्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। डीएम ने कहा कि सभी विद्यालयों का निर्माण हर हाल में दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। स्कूलों का निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त होना चाहिए, इसमें यदि कहीं से भी कमी पाई गई तो संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीएम ने सभी ब्लॉकों में माडल स्कूल की स्थापना के लिए उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई कराने का निर्देश डीआईओएस को दिया। बैठक में सीडीओ एमएल पांडेय, सीआरओ यूएस उपाध्याय, परियोजना निदेशक दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।