फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   फिर टूटी एचटी लाइन दस बीघा फसल राख

फिर टूटी एचटी लाइन दस बीघा फसल राख

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि इस बीच तार की स्पार्किंग से लगी आग के चलते दो किसानों की 5-5 बीघे गन्ने की फसल राख हो गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने तार टूटने की मुख्य वजह डिस्क इंसुलेटर का पंचर होना बताया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बसंतपुर राजा गांव के मजरे रोहिणीबाबापुरवा में हाईटेंशन लाइन का एक तार टूट कर नीचे गिर पड़ा था। वहां से कुछ दूरी पर प्रहलाद की 2 गायें व राघवराम का एक बैल खेत में चर रहा था। तीनों मवेशी टूटे तार के पास पहुंच गए और उसकी चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। इस बीच तार की स्पार्किंग से लगी आग से ढ़ोढ़े व लल्लू वर्मा की 5-5 बीघे गन्ने की फसल भी जल गई। हल्का लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने क्षति का आकलन किया। बिजली विभाग के अवर अभियंता एसपी त्रिपाठी ने बताया कि खंभे के क्रासआर्म में लगे इंसुलेटर के पंचर होने की वजह से तार टूटा। उन्होंने पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया है। एक हफ्ता पहले ही पंडरीकृपाल गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दंपती समेत उसके बेटे की मौत हो गई थी, फिर भी महकमा एचटी लाइनों के मेंटेनेंस को लेकर भी चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed