फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   945 tables took counting place

मतगणना स्थल पर लगाईं 945 टेबल

Fri, 11 Dec 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायतों के प्रधान व पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को मतगणना कर्मियों को बारीकियों से अवगत कराया गया। अब तक न्याय पंचायतवार मतगणना टेबलें लगाई जाती थीं, लेकिन इस बार ग्राम पंचायतवार टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन


जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में 1044 पर हुए चुनाव के बाद 945 मतगणना टेबलें लगाई गई हैं। एक-एक टेबल पर ग्राम पंचायत की गणना करायी जाएगी, जिससे रिजल्ट एक ही दिन में प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन


जो ग्राम पंचायतें छोटी हैं, उन्हें दो कर दिया गया है। रविवार को सुबह सात बजे सुबह से मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी मतगणना कर्मियों से सुबह छह बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को शुक्रवार को गल्ला मडी ंपरिसर में मतदान कराने के तौर तरीके बताए। मतदान कार्मिकों को वैध व अवैध मतों में फर्क करने के बाबत जानकारी दी गई।

मतदान कर्मियों को अधिकारियों ने मतपेटियों को खोलने व मतपत्रों की अलग-अलग गड्डी बनाने की जानकारी दी। अधिकारियों ने मतगणना में पूरी तरह से निष्पक्षता से कार्य करने की नसीहत दी।

जिले की 1044 ग्राम पंचायतों में हुए ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव की 13 दिसंबर को मतगणना होनी है। जिले भर के 16 ब्लॉक मुख्यालयों के लिए बनाए गये अलग स्ट्रॉगरूम स्थलों पर ही मतगणना होनी है।

हर ब्लॉक में गांव की संख्या के मुताबिक अलग-अलग मतगणना टेबल बनायी गई है। इस मतगणना कार्य को सुचारु व निपक्ष तरीके  से निपटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।


अपर जिला अधिकारी त्रिलोकी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित, उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार, परियोजना निदेशक नेडा अजय कुमार, मृणाल सिंह आदि ने मतगणना कर्मियों को मतों की गणना की जरूरी जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed