फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आरटीओ से वेरीफाई वाहन ही अब चलेंगे फील्ड में

आरटीओ से वेरीफाई वाहन ही अब चलेंगे फील्ड में

Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ से वेरीफाई वाहन ही अब चलेंगे फील्ड में

विज्ञापन
आरटीओ से वेरीफाई वाहन ही अब चलेंगे फील्ड में

गोंडा। गत वर्ष आरबीएसके में वाहनों के नाम पर हुए फर्जीवाड़े से सबक लेते हुए अबकी बार स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही उन वाहनों का वेरीफिकेशन करा लिया है, जिनसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चलना है।

स्वास्थ्य विभाग की ब्लाकवार प्रत्येक सीएचसी पर तीन वाहन रहेंगे, जिनसे चलकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मानीटरिंग करेंगे। वहीं आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के लोग विद्यालयों का दौरा कर स्कूलों में पढने वाले बच्चों को उपचार करेंगे। जबकि दो वाहन शहर में रहेंगे।
विज्ञापन


सीएमओ डा.संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीओ से सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराए जाने के बाद ही इस संबंध में वाहनों की आपूर्तिकर्ता दो फर्मों को पत्र लिखकर वाहन उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार स्वास्थ्य विभाग ने आरबीएसके में जो चार पहिया वाहन लगाए थे। उसमें से कई वाहन ऐसे थे, जो दोपहिया थे और उनके नाम से हजारों रुपए का गबन कर लिया गया।

मामले का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की जांच में होने के बाद उससे सबक लेते हुए अबकी बार फिर से पुरानी जैसी स्थितियां न पैदा हों, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने महीने भर पहले से आपूर्तिकर्ता फर्म की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले वाहनों के वेरीफिकेशन की कार्रवाई शुरू करा दी थी।
मंगलवार को सभी वाहनों का वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद इस संबंध में सीएमओ डा.संतोष कुमार श्रीवास्तव की ओर से आपूर्तिकर्ता दो फर्मों को अलग-अलग तीन पत्र लिखकर वाहन उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है।

मेसर्स ओम मल्टी पपर्ज सर्विसेज समसापुर मनकापुर को 24 वाहन तो मारुति नंदन इंटर प्राइजेज एंड जनरल आर्डर सप्लायर नेवारी दर्जीकुआं को 26 वाहन लगाए जाने के सीएमओ ने निर्देश दिए हैं।


जिससे कि स्वास्थ्य विभाग में चल रही आरबीएसके योजना के साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सुपरविजन करने वाले अधिकारी वाहनों के जरिए हरेक कार्यक्रम की मानीटरिंग कर सकें। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में इन वाहनों को 29921 रुपए प्रतिमाह की दर पर हायर किए गया हैं। जिसमें सारे कर इंक्लूड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed