फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   91% of complaints resolved on the spot at the camps

Gonda News: शिविरों में 91 फीसदी शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Thu, 13 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
91% of complaints resolved on the spot at the camps
गोंडा। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए देवीपाटन क्षेत्र के चारों जिलों में बृहस्पतिवार को 31 स्थानों पर आयोजित शिविरों में 451 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 413 का मौके पर निस्तारण किया गया। इससे 91 फीसदी से अधिक शिकायतों का तत्काल समाधान हुआ। विभाग को 62.11 लाख रुपये राजस्व भी मिला।
विज्ञापन


शिविरों में बिल संशोधन, नया कनेक्शन, भार वृद्धि, मीटर, श्रेणी परिवर्तन, मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट समेत अन्य सेवाएं दी गईं। दर्ज शिकायतों में 168 बिलिंग, 54 मीटर और 229 अन्य समस्याओं से संबंधित थीं। बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान में 1062 नोटिस दिए गए। इनमें बहराइच में 521, गोंडा में 224 और बलरामपुर-श्रावस्ती में 317 नोटिस शामिल हैं। बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं से शिविर में समस्याओं का समाधान कराने और बकाया बिल समय से जमा करने की अपील की है। शिकायत के लिए 8004916771 और 8004166772 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed