{"_id":"5d1b85d78ebc3e3cc35fd8ba","slug":"9-injured-in-road-accident-gonda-news-lko4685087186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल व ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। लकड़ी लाद कर कटरा बाजार से गोंडा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से मार्शल से टकरा गई। इसमें ट्रैक्टर चालक समेत जीप पर सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्शल सवार सभी लोग तिलक समारोह में जा रहे थे। घायलों में सात की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सोमवार को थाना क्षेत्र के पिपरी माझा गांव में एक लड़की का तिलक समारोह था। देर शाम गांव के कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर तिलक चढ़ाने के लिए जा रहे थे। वे लोग कटरा बाजार-गोंडा मार्ग पर रंजीतपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी लकड़ी लादकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से मार्शल की टक्कर हो गई।
मार्शल सवार जयजय राम (35), अमन (15), राना (19), दद्दू (30), पुलौरी (25), सूरज कुमार (20), विशाल (20), लाल बाबू (27) व सर्वांगपुर निवासी ट्रैक्टर चालक राम बदलन गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
सभी घायलों को एंबुलमेंस व पुलिस की सहायता से सीएचसी कटरा बाजार लाया गया, जहां हालात को गंभीर देखते हुए डॉ. इबाद खान ने जय जय राम, अमन, राना, दद्दू, पुलौरी, सूरज व राम बदलन के जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि विशाल व लाल बाबू का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मार्शल के टक्कर मारने से दुर्घटना हुई है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।