{"_id":"67a7a0d5be65ec221f0b7409","slug":"82-nominations-for-73-posts-including-six-village-pradhans-gonda-news-c-100-1-slko1026-132328-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह ग्राम प्रधान समेत 73 पदों के लिए हुए 82 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह ग्राम प्रधान समेत 73 पदों के लिए हुए 82 नामांकन
Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायतों के रिक्त पदों पर कराए जा रहे उपचुनाव में शनिवार को ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर कुल 82 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। झंझरी के इमरती विसेन व वजीरगंज के खानपुर में प्रधान पद पर एकल नामांकन हुआ।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि झंझरी ब्लॉक के इमरती विसेन में प्रधान पद अनारक्षित है। यहां बीनू सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह वजीरगंज खानपुर से गौरव कुमार सिंह ने एकल नामांकन किया है। इटियाथोक बिनाेहनी में ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, यहां छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर में ग्राम प्रधान पद अन्य पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित है। यहां पर दो लोगों ने नामांकन किया। परसपुर परेटा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित ग्राम प्रधान पद पर तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मरचौर-3 पर एकल नामांकन हुआ है। नवाबगंज बहादुरा में प्रधान के अन्य पिछड़ावर्ग के लिए आरक्षित पद पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मुजेहना में दो, रुपईडीह में पांच, इटियाथोक में सदस्य के छह पदों के लिए एकल नामांकन हुआ है। विजयगढ़वा में किसी ने नामांकन नहीं किया। करनैलगंज में 12, कटरा बाजार में दो, हलधरमऊ में छह, नवाबगंज में 16, वजीरगंज में एक, मनकापुर में तीन, बभनजोत में पांच, छपिया में चार सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कुल 73 पदों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न आवंटन, 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। जबकि 21 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।