फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मेहनौन में 16 करोड़ रुपये से बनेगा आईटीआई कालेज

मेहनौन में 16 करोड़ रुपये से बनेगा आईटीआई कालेज

Sun, 03 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मेहनौन में 16 करोड़ रुपये से बनेगा आईटीआई कालेज
मेहनौन में 16 करोड़ रुपये से बनेगा आईटीआई
विज्ञापन


गोंडा। तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें तकनीकी शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा।

इसके निर्माण पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेहनौन विधायक के प्रस्ताव पर प्राविधिक शिक्षा विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। कालेज के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इस कालेज के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांव में तकनीकी शिक्षा सुलभ हो सकेगी।
विज्ञापन


वर्तमान समय में जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एक मात्र तकनीकी शिक्षण संस्थान है। करनैलगंज व तरबगंज में संचालित आईटीआई कॉलेज का निर्माण पूरा न होने के कारण उनके यहां के बच्चों का प्रवेश भी इसी संस्थान में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सीटों की संख्या कम होने के कारण अधिकतर बच्चों को उनके मनचाहे ट्रेड में एडमीशन नहीं मिल पाता और वह प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।

इस समस्या को देखते हुए मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव प्राविधिक शिक्षा विभाग के पास भेजा था।

विधायक के इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। 16 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यालय से दूर ग्रामीण अंचल में इस आईटीआई के निर्माण से मेहनौन समेत बलरामपुर जिले के उतरौला व सादुल्लानगर विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने इसके निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरु कर दी है।


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस आईटीआई के निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इसके निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरु हो जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा।
विनय कुमार द्विवेदी , विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed