{"_id":"5a0b250e4f1c1bd8538bd0eb","slug":"81510679822-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.15 लाख जनकदी समेत चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.15 लाख जनकदी समेत चार लाख की चोरी
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
1.15 लाख नकदी समेत चार लाख की चोरी
नवाबगंज गोंडा। रींवा गांव के पंडित पुरवा में मंगलवार की भोर चोरों ने छत के रास्ते से कमरे में घुसकर आलमारी में रखे एक लाख 15 हजार नकदी समेत चार लाख के सामान पर हाथ साफ किया है।
चोरी पता परिवार के लोगों को सुबह चला, जब वह सोकर उठे। थाना नवाबगंज क्षेत्र के रींवा गांव के मजरे पंडित पुरवा के रहने वाले हरीन्द्र शुक्ला ने बताया कि सोमवार की रात वह सभी सो गए थे, मंगलवार की भोर पड़ोसी के छत से उसके घर में घुस आए और कमरे में आलमारी मेें रखी एक लाख पन्द्रह हजार नकद समेत चार लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।
चोरी की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई, जब सभी सोकर उठे। थानाध्यक्ष नवाबगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह ने पिछले तीन माह में गंाव के चार घरों में हुई चोरी का हवाला देते हुए घटनाओं का खुलासा कराने की मांग की है।