फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले कर्मी

उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले कर्मी

Tue, 07 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले कर्मी

विज्ञापन
हाजिरी लगाकर चंपत हो गए कर्मचारी

नवाबगंज/वजीरगंज गोंडा। विकास योजनाओं की पड़ताल को निकलीं मुख्य विकास अधिकारी सोमवार को कर्मचारियों की गैरहाजिरी देख दंग रह गई। नवाबगंज में बिना सूचना तो वजीरगंज में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने एक वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


सीडीओ दिव्या मित्तल ने ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक वीरपाल के साथ सोमवार को नवाबगंज व वजीरगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण में कर्मचारियों के उपस्थिति की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज में वीडीओ संजय सिंह बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। सीडीओ के आदेश पर वीडीओ को फोन कर बुलाया गया बावजूद इसके वह ब्लॉक पर नहीं पहुंचा। इस पर भड़की सीडीओ ने वीडीओ संजय सिंह को प्रतिकृल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने ब्लॉक कर्मचारियों के साथ बैठक कर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा की प्रगति काफी खराब मिली। यहां के 40 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना ठप पाई गई।

वित्तीय वर्ष 2016-17 व 2017-18 में कराए गए कार्यों का सत्यापन भी नही किया गया। इस पर सीडीओ ने मनरेगा का काम देखने वाले ब्लाक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर सत्यापन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यालय में मुख्य सेविका दीपाली सिंह मौजूद मिली। दीपाली ने सीडीओ को बताया कि सीडीपीओ रमा सिंह मीटिंग में मुख्यालय गई हैं। सीडीओ ने वजीरगंज ब्लाक का भी औचक निरीक्षण किया।

यहां सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण गिरजादत्त सिंह गैरहाजिर मिले। इसके अलावा एडीओ आईएसबी शिवाकांत मिश्रा, आंकिक अरुण कुमार,ब्लाक समन्वयक अजीत शुक्ल व तकनीकी सहायक राधेश्याम चौहान, कृष्ण कुमार गुप्त, ज्ञानेंद्र सिंह व राजेंद्र पांडेय उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले।

ब्लाक पर मौजूद कर्मचारियों ने सीडीओ को बताया कि सभी कर्मचारी क्षेत्र में जा चुके हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने परियोजना निदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक वीरपाल ने बताया कि गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

चार्ज न देने वाला सचिव होगा निलंबित
मनकापुर में तैनात ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार को तबादले के बाद चार्ज न देना भारी पड़ सकता है। दो माह पहले दिनेश का तबादला नवाबगंज से मनकापुर के लिए किया गया था मगर तबादले के बाद दिनेश ने नवाबगंज के चौबेपुर गांव का चार्ज अपने साथी पंचायत सचिव को नहीं दिया।

सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी एसएन सिंह ने सीडीओ से इसकी शिकायत की। इस पर सीडीओ ने पीडी वीरपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीडी ने बताया कि सचिव को दो दिन के भीतर चार्ज देने के निर्देश दिए गए हैं। चार्ज न देने पर उसके निलंबन की संस्तुति कर दी जाएगी।

मनरेगा में शिथिलता पर 13 एपीओ को नोटिस

गोंडा। मनरेगा योजना में शिथिलता बरतने पर 13 एपीओ फंस गए हैं। सोमवार को परियोजना निदेशक/ प्रभारी उपायुक्त श्रम एंव रोजगार वीरपाल ने सभी को नोटिस जारी कर स्पटष्टीकरण तलब किया है।


पीडी वीरपाल ने बताया कि मनरेगा योजना में वित्तीय वर्ष 2014-15 में कराए गए कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट एपीओ अभी तक पूरा नहीं कर सके हैं। इससे मनरेगा के क्रियान्वयन में गति नहीं आ रही है। पीडी ने बताया कि सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed