{"_id":"5a00aad24f1c1b97678b9ac4","slug":"81509993170-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाद बिजली के दो नए डिवीजनों का शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बाद बिजली के दो नए डिवीजनों का शुरू होगा काम
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव बाद बिजली के दो नए डिवीजनों का शुरू होगा काम
गोंडा। जिले में बीते पांच साल के भीतर बढ़े सवा लाख बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियतों का ध्यान रखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने गोंडा में दो से बढ़ाकर चार नए डिवीजनों का प्रस्ताव किया है।
जो अपना काम निकाय चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के खत्म होते ही शुरू कर देंगे। मनकापुर व करनैलगंज में खुलने वाले दो नए एक्सईएन आफिसों के लिए बिल्डिंगों का प्रस्ताव भी कॉर्पोरेशन के सिविल डिवीजन ने बनाना शुरू कर दिया है।
ताकि करनैलगंज व मनकापुर के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए बार-बार मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े और उनकी समस्या एक्सईएन आफिस से ही हल हो जाएं।
विज्ञापन
छह साल पहले तक गोंडा में बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या एक लाख थी। बावजूद इसके पूरे जिले में बिजली का केवल एक ही डिवीजन हुआ करता था। इस कारण जिले के एक कोने से दूसरे कोने तक के लोगों को अपनी बिजली संबंधी समस्याओं को दूर कराने के लिए चाहे बभनान हो या करनैलगंज भागकर मुख्यालय ही आना पड़ता था।
हालांकि बाद में कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं की बढ़ी हुई संख्या के मद्देनजर डिवीजनों की संख्या बढ़ाकर दो जरूर कर दी। लेकिन बिजली उपभोक्ताओं की समस्या इसके बाद भी नहीं हल हुई।
इधर पांच साल में जिले के भीतर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ते-बढ़ते सवा दो लाख का आंकड़ा पार कर गई। जिसपर कॉर्पोरेशन को एकदम से यहां दो और नए डिवीजनों का प्रस्ताव पास करना पड़ा।
करनैलगंज व मनकापुर में बनने दो नए डिवीजनों की खास बात यह है कि यहां का एक्सईएन आफिस तहसील मुख्यालय में ही बनेगा। जिससे कि इलाकाई बिजली उपभोक्ताओं को अपनी बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भागकर जिला मुख्यालय न जाना पड़े और उनके समय व पैसे दोनों की बचत हो।
जिसके लिए कारपोरेशन के सिविल विंग ने एक्सईएन आफिस की बिल्डिंग का इस्टीमेट बनाना भी शुरू कर दिया है। आचार संहिता खत्म होते ही दोनों डिवीजन अपना-अपना काम शुरू कर देंगे। जिसके लिए बाकायदा एक्सईएन आफिस में नई पोस्ट सेंक्शन कर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
एक डिवीजन में होंगे दो एसडीओ
करनैलगंज व मनकापुर में खुलने वाले दो नए एक्सईएन आफिसों में दो-दो एसडीओ पोस्ट होंगे। जो तीन से चार बिजलीघरों में तैनात जेई की मानीटरिंग करेंगे और बिजली आपूर्ति व्यवस्था से लेकर बिजली उपभोक्ताओं से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान कराएंगे।
वहीं एक्सईएन अपने पूरे डिवीजन की बिजली सम्बंधी समस्याओं पर नजर रखते हुए राजस्व व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। करनैलगंज व गोंडा शहर में एसडीओ रह चुके एसके साहू की नई पोस्टिंग बतौर एक्सईएन मनकापुर में हो चुकी है। जबकि करनैलगंज में एक्सईएन की तैनाती निकाय चुनाव की लगी आचार संहिता हटने के बाद होगी।