{"_id":"60b7bef08ebc3e66863611a8","slug":"80-percent-vaccination-should-be-completed-by-august-15-gonda-news-lko5806947162","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण, आपदा प्रबंधन व सहित योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण, आपदा प्रबंधन व सहित योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कोविड-19 टीकाकरण के माइक्रो प्लान क्रियान्वयन की स्थिति, वैक्सीन की उपलब्धता आदि की समीक्षा बैठक की।
कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा की। कंटेंटमेंट जोन व हाट स्पाट एरिया के प्रबंधन की स्थिति, आक्सीजन प्लांट की स्थापना की स्थिति, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, प्रवासी श्रमिकों को जॉब कार्ड, मनरेगा कार्ड दिए जाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, विभिन्न पेंशन लाभार्थियों के डाटा अपडेशन एवं उनके खाते में पेंशन भेजे जाने की स्थिति, कम्युनिटी किचन संचालन की स्थिति तथा बाढ़ आपदा प्रबंधन- 2021 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिया कि अधिक से अधिक टीकाकरण कर आगामी 15 अगस्त तक 80 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। कोरोना की तीसरी लहर के बचाव में तैयार की गई कार्य योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कोरोना सैंपलिंग, ट्रैकिंग व टेस्टिंग की संख्या में हुई अभिवृद्धि तथा निगरानी समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी पूछताछ की। बैठक में बताया गया कि जनपद में 1336 निगरानी समितियां हैं, जिसमें से 122 नगरीय तथा 1244 ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
जिनके पास 1472 पल्स ऑक्सीमीटर व 1472 इंफ्रारेड थर्मामीटर हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अब तक हुई कार्यवाही की स्थिति की समीक्षा में उन्हें बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत माह मई व जून 2021 में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डों में प्रचलित यूनिटों पर प्रति यूनिट 5 किलो ग्राम खाद्यान्न (जिसमें 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल) का वितरण कराया जा रहा है।
मई में कुल 91.77 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण कार्ड धारकों को कराया जा चुका है। सभी राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई एवं अगस्त का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने एवं राशन कार्ड बनाने की कार्यवाही की जा रही है।