फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   76 people fall ill after feast

Gonda News: दावत के बाद 76 लोग बीमार

Mon, 28 Oct 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
76 people fall ill after feast
-गोंडा के बेलसर सीएचसी में भर्ती बीमार लोग। - संवाद
गोंडा। बेलसर विकासखंड अंतर्गत जबरनगर तिवारी पुरवा में जन्मदिन पार्टी में दावत खाने के बाद 76 लोग उल्टी-दस्त व बुखार की चपेट में आ गए। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर 37 लोगों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि 39 संक्रमितों को बेलसर व तरबगंज सीएचसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। संक्रामक रोग सेल की टीम ने भी गांव में डेरा डाल दिया है। खाने के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जबरनगर के तिवारी पुरवा निवासी अनंतराम के पौत्र व ओम नारायण के बेटे साहिल का शनिवार को 7वां जन्मदिन समारोह था। जिसमें गांव के लोग व रिश्तेदारों को दावत में बुलाया गया था। शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद रविवार सुबह से कई लोग उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित होकर बीमार पड़ने लगे। पहले लोगों ने मेडिकल स्टोर से दवा ली। आराम न मिलने व बड़ी संख्या में बीमार पड़ने के कारण बेलसर के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह गुड्डू ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर को फोन कर सूचना दी। सीएचसी बेलसर के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ तिवारी की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर लोगों की जांच की। उन्होंने बताया कि सामान्य मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर बीमारों को एंबुलेंस से बेलसर व तरबगंज सीएचसी भेजा गया, जहां भर्ती कर उनका उपचार कराया गया। सोमवार को बेलसर सीएचसी में 22 मरीज व तरबगंज सीएचसी में 17 मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सूचना मिलने पर सीएमओ कार्यालय स्थित संक्रामक रोग सेल की टीम ने भी गांव में पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। घर-घर में क्लोरीन की गोली व ओआरएस का पैकेट दिया गया। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय को सूचना मिली तो उन्होंने अपने पुत्र व जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय को सीएचसी भेजा। विनोद ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना और अधीक्षक को उचित उपचार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलसर सीएचसी में शिवम (20), मोहित (15), अंकित (16), रंजीत (12), सुनील (22), बलिराम (13), करन (14), अर्जुन (11), विशाल (22), दिनेश (25), धर्मेश (13), शनि (22), ननकू (50), काजल (20), रामू (52), उर्मिला (35), खुशबू (18), पार्वती (16), प्रेमा (40), संगीता (25), प्रमिला (40) व बिट्टन (28) को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बेलसर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि मरीजों की हालत में सुधार है। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य निरीक्षक को सूचना दी गई है। वहीं, बेलसर सीएचसी में बेड फुल हो जाने के कारण बीमारों को तरबगंज सीएचसी पर भेजा गया। राम सजीवन (45), रामदीन (55), राज (12), आंचल (12), रवि (19), जोथू (58), रोशनी (14), सोनाली (08), पूजा (19), करुणा (13), कुसुमा (35), रोहित (19), प्रिंस (10) व मन्नत (12) तरबगंज सीएचसी में भर्ती हैं। सोमवार देर शाम रेखा (14) रुचि (14) व रीता (40) को भी सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया गया। डॉ. आकाशदीप गुप्ता ने बताया कि विषाक्त खाद्य पदार्थ खाने से लोग बीमार हो गए थे। इलाज के बाद हालत में सुधार है।
बेलसर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने कहा कि जन्मदिवस समारोह में पूड़ी-सब्जी, दाल-चावल, छोला और दहीबड़ा बना था। अधिकांश बीमार लोगों ने जन्मदिन का केक भी खाया था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि खाने में कोई कमी थी। जिससे सिर्फ वही लोग बीमार हुए, जिन्होंने खाना खाया था। एफएसडीए की टीम ने खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि सभी बीमारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, सभी की हालत में सुधार है। सिर्फ खाना खाने वाले लोग ही बीमार हुए हैं, इससे फूड पॉयजनिंग के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed