{"_id":"6998ac82f3c7de74580982c4","slug":"75-acres-of-crops-submerged-due-to-siphon-cut-gonda-news-c-100-1-gon1041-152670-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साइफन कटने से 75 एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साइफन कटने से 75 एकड़ फसल जलमग्न
Sat, 21 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कटराबाजार। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से लालपुर और नकहा गांव की सीमा पर स्थित नहर का साइफन कट गया। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और करीब 75 कई एकड़ फसल प्रभावित हो गई। खेतों में पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है।
सिंहपुर निवासी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने तीन एकड़ भूमि में गन्ने की बोआई की तैयारी की थी। रातों-रात खेत पानी से भर गया। अन्य किसान जगत, श्याम किशोर, बीरेंद्र, सुनील, पंकज, अजीत और वसी मोहम्मद ने बताया कि बुधवार को साइफन आंशिक रूप से कट गया था। इसकी सूचना सरयू नहर खंड के अवर अभियंता को फोन पर दी गई थी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
किसानों के अनुसार बृहस्पतिवार रात साइफन पूरी तरह कट गया। इससे करीब 25 एकड़ सरसों और 50 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि पंपिंग सेट लगाकर किसी तरह पानी निकाला जा रहा है, लेकिन जब तक साइफन पूरी तरह बंद नहीं होगा, पानी का बहाव रुकना संभव नहीं है।
विज्ञापन
सरयू नहर खंड प्रथम के अवर अभियंता दिव्यमणि मिश्र ने बताया कि पानी का प्रवाह रोक दिया गया है। साइफन की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मई में इसकी नए सिरे से पूर्ण मरम्मत कराई जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बने।