{"_id":"5f395c418ebc3e3ca74d2ce5","slug":"74th-independence-day-celebrated-with-joy-gonda-news-lko5353454133","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 वें स्वाधीनता दिवस पर आयोजनों की रही धूम, शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 वें स्वाधीनता दिवस पर आयोजनों की रही धूम, शान से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड-19 के नियमों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने आयुक्त कार्यालय में तथा डीएम डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट व अपने-अपने शिविर कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता तथा अखंडता को सुनिश्चित रखने एवं सुदृढ़ करने से संबंधित लोगों ने संकल्प भी लिया, इसके साथ ही जगह-जगह अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने कैंप कार्यालय पर तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी राजकरन नैय्यर ने ध्वजारोहण किया और संकल्प लिया। आयुक्त कार्यालय के समारोह को अपर आयुक्त आरसी शर्मा, केके सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त वीरेंद्र कुमार पाण्डेय तथा मंडलीय शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश श्रीवास्तव तथा एसएन वर्मा आदि ने संबोधित करते हुए अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। सभी से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामशंकर पाण्डेय ने किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुुए अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी तो हमें मिल गई है लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो अभी हमारे सामने चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
बढ़ती आबादी के बीच लोेगों की अपेक्षाएं हमारे प्रति बढ़ी हैं। इसलिए प्रतिभाओं को अवसर देने के साथ ही हम लोक सेवक जहां भी जिस पटल पर हों, वहां पर अपने दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति तथा सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती त्रिवेदी ने सुन्दर गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के साथ पौध रोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन माता प्रसाद शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी महेन्द्र सिंह, गुुलाम सरवर, परिवीक्षाधीन एसडीएम कुुलदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, शासकीय अधिवक्ता केके मिश्रा, आनन्द राज सिंह, प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद, नाजिर सुनील कुमार सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैनिक कल्याण कार्यालय में भी ध्वजारोहण व पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार, हेमन्त सिंह, शिवशंकर, संजू त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।
बार एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रतादिवस के 74वें वर्षगांठ पर जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता व संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह में कार्यक्रम ने किया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडे ने ध्वजारोहण किया और अधिवक्ताओं के साथ देेश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता के नायकों को याद किया।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरननाथ पांडेय, उपेंद्र मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, बसंत शुक्ल, अनुपम शुक्ल आदि ने सभा को संबोधित किया। वहीं सामाजिक अधिवक्ता विचारवान युवा संस्था के कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष रितेश यादव व मंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी ने महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में अशोक सिंह, अजय तिवारी, धनलाल तिवारी, उपेंद्र वर्मा संतोष मिश्र आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान उपरांत उपस्थित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संबोधित किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नवीन सब्जी मंडी परिसर में मास्क का वितरण किया। मंडी प्रभारी राहत अली, शहजादे राइनी, हामिद अली ,अब्दुल खालिक, शहबान आदि ने विशेष भूमिका निभाई तथा जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमशी व उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी, प्रदेश मंत्री जगदीश रायतानी का पगड़ी पहना कर सम्मान किया। नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रकाश आर्य ने सभी को बधाई दी।
स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस पर शैक्षिक विकास का संकल्प
मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,एल आई सी कॉलोनी पटेल नगर में ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक डॉ शेर बहादुर सिंह ने किया। वीडियोज और चित्र तैयार करके ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप व डिजिटल प्रक्रिया के साथ बच्चों को उपलब्ध करवाया गया, इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम द्वारा स्कूल में चित्रकला व रंगोली की प्रतियोगिताएं भी संपन्न की गई।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं शालीमा, तरन्नुम, रितु, गीता, श्रुति, रूपा, श्रद्धा, प्रभात पाठक, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवपूजन, साक्षी त्रिपाठी एवं कीर्ति तिवारी ने भाग लिया। सेंट जेवियर्स विद्यालय में 251 पेड़ लगाकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाली का संदेश दिया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने वृद्धा आश्रम जाकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां उपस्थित वृद्धजनों को मिठाई व फल वितरित किया। शैल उदय इंटर कॉलेज में प्रबंधक यूपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। फुलवारी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक क्रांति सिंह ने ध्वजारोहण किया और प्रधानाचार्य नीता सिंह, उप प्रधानाचार्य सौम्या द्विवेदी, वंदना सिंह, चांदनी द्विवेदी, प्रीति पांडे, गरिमा श्रीवास्तव, ज्योति चौरसिया, पल्लवी सिंह आदि रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
मसकनवा में छपिया ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पर अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा चिकित्सा अधिकारी डॉ. करुणा गुप्ता, छपिया थाने में थाना अध्यक्ष संजय तोम, मसकनवा चौकी में प्रभारी अरुण कुमार राय, ब्लॉक संसाधन केंद्र मसकनवा में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने झंडारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस शिक्षा क्षेत्र छपिया के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, जूनियर व प्राथमिक विद्यालय रानीजोत, वासुदेवपुर महमूदपुर, छपिया, पटखौली, महुलीखोरी, शीतलगंजग्रांट, परसाडीहा,बखरौली, गायघाट सहित विकासखंड छपिया के सभी परिषदीय विद्यालयों व रॉयल सन इंटर कॉलेज भोपतपुर, बीएस मेमोरियल वैदिक विद्यापीठ मसकनवा सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं व अन्य स्थानों पर दैहिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। खरगूपुर के नगर पंचायत व थाना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन हुए।
श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुब्रत राजन पाण्डेय, थाना में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष लाल मोहम्मद, गांधी चौराहा पर अधिशाषी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. जे पी शुक्ला, स्वर्गीय मुनीर अहमद महाविद्यालय खरगूपुर में प्रबंधक मोहम्मद जहीर, पंचशील स्टडी प्वाइंट स्कूल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व विभाग संयोजक बजरंग दल धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरगूपुर में शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सत्य साईं शिक्षा निलियम इंटर कॉलेज में प्रबन्धक रामदेव तिवारी, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंगहा में प्रधान राम किशोर भारती, श्रीगुरुकुल मदन मोहन इण्टर कालेज में प्रबन्धक भूपेंद्र तिवारी, स्कालर एकाडमी स्कूल में सुमन मौर्य, बाबू बच्चा सिंह इण्टर कालेज में प्रबन्धक रवीन्द्र सिंह, पीसीएफ पटखौली में अध्यक्ष ईश्वर शरण शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।
मोतीगंज के थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज कन्हई प्रसाद, चौकी कहोबा पर चौकी प्रभारी भोलाशंकर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर पर अधीक्षक डॉक्टर एस एन सिंह, डायट दर्जीकुआ पर डायट प्राचार्य विनय मोहन वन ने ध्वजारोहण किया, प्राथमिक विद्यालय पिपरा सूर्यमनि मे प्रधानाध्यापिका पारूल चौधरी, मधुपुर सीहागाव मे जसप्रीत पार्थ ने ध्वजारोहण किया।
चीनी मिल कुंदरकी प्रांगण में 15 अगस्त के अवसर पर इकाई प्रमुख जी बी सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुजेहना के ब्लॉक मुख्यालय में खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंडशिक्षा अधिकारी रामराज, थाना धानेपुर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। वजीरगंज के भागीरथी सिंह महाविद्यालय,चन्द्रिका सिंह स्मारक बीटीसी कॉलेज चंदहा व एसडी इंटर कालेज भगोहर में पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह, पीपीसिंह इंटर कॉलेज भिटिया में सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह, महात्मा बुद्ध विद्यालय करनीपुर में प्रबन्धक खुशी राम मौर्य, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पर डा. शेखर तिवारी, पशु चिकित्सालय पर डा. आरएस मिश्र ने ध्वजारोहण किया। मनकापुर में काव्यगोष्ठी का आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में किया गया। जिसकी अध्यक्षता उमा शंकर दुबे व संचालन पंडित राम हौसिला शर्मा ने किया।
इसके अलावा तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी हीरा लाल, सीएचसी कार्यालय पर डॉ. मनोज कुमार, नगर पंचायत कार्यालय चेयर मैन प्रदीप कुमार गुप्ता, आईटीआई लि. में इकाई प्रमुख राजीव सेठ, सीओ कार्यालय राम भवन यादव, कोतवाली मनीष जाट, वीआरसी सत्य प्रकाश, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रचार्य डीके मिश्र, एपी इंटर कॉलेज प्राचार्य एके पान्डेय, आरपी इंटर कालेज प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, गन्ना सीमित सचिव राजेश विक्रम सिह ने पौधरोपण किया। इटियाथोक में आरपीएस इंटर कॉलेज में सुरेश कुमार शुक्ल, विद्युत उप केंद्र में पवन कुमार अवर अभियंता, एसवीएम इंटर कॉलेज में प्रबंधक सुरेश नारायण पांडे, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पूर्व प्रधान राजेश दुबे, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक श्वेता त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा सीबीएस पब्लिक स्कूल में मधुसूदन शुक्ला, जनता इंटर कॉलेज में रामविलास मिश्रा, आईके स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में अजय मिश्र ने ध्वजारोहण किया। संगमा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक खेमचंद्र ने ध्वजारोहण किया। चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विजय शंकर मिश्र, दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभाग्राम में रामकृष्ण तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहीं हरदोपट्टी में अवनीश कुमार सिंह, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीईओ ओपी पाल ने ध्वजारोहण किया।