{"_id":"571a59934f1c1b4a2b8b479e","slug":"72-houses-and-five-acres-of-crop-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 मकान व पांच एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 मकान व पांच एकड़ फसल जली
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
आग से जली फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पांच थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। आग लगने से 72 मकान और पांच एकड़ फसल जल गई। साथ ही आग की चपेट में आने से तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बड़गों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदमहरा गांव के मजरा भगनाजोत में शुक्रवार को रघुनाथ के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर दयाराम, मनीराम, सुरेश, मदन, मुन्नू, काशीराम, जगदीश, असगर अली, राजू, परसराम, इतिरजी व बजरंगी सहित 19 लोगों के घर व सारा सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान बजरंगी की लड़की की शादी का सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
घटना में करीब 12 लाख रुपये की क्षति का अनुुमान लगाया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक बाबूलाल ने हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। वहीं, पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बड़गो के प्रधान नंदलाल ने बताया कि शुक्रवार को रामरती के बाग में आग लग गई।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से कम्मज, रामहेत, पंडित, लल्लू, सुकले, राधेश्याम, कुच्चर, गौतिहार, रज्जू, बड़की, हग्गन, राम कृपाल, बालगोविन्द, कपिल, रामसमूझ, बाबूल्ला, मुस्तफा, दानी, जोखई, जगतराम, सुकई, गमई, जुगलकिशोर, तिलके, गुज्जू, वरियावन, रहमाने, किशोर, बब्लू, सवारे व सिक्के सहित 50 लोगों के घर जल गए। सूचना के बावजूद मौके पर दमकल कर्मियों की टीम नहीं पहुंच सकी।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन की ढिलाई के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। पीड़ितों को तत्काल मदद मुहैया कराने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता ने हल्का लेखपाल को तत्काल क्षति का आकलन कराने का निर्देश दिया। उधर, हरैया थाना क्षेत्र के गनेशपुर भरभरी गांव में शुक्रवार को परसराम यादव की चाय की दुकान में लगी आग से घर व गौशाला जल गई। गौशाला में बंधे तीन मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। थानाध्यक्ष हरैया अजय यादव ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महिली में अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच एकड़ खड़ी फसल के साथ-साथ खलिहान में रखी फसल भी जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। बाजारवासियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया।