फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   एल्गिन-चरसड़ी बांध के लिए जमीन देने से किसानों का इंकार

एल्गिन-चरसड़ी बांध के लिए जमीन देने से किसानों का इंकार

Mon, 10 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
एल्गिन-चरसड़ी बांध के लिए जमीन देने से किसानों का इंकार

विज्ञापन
चरसड़ी बांध के लिए किसानों का जमीन देने से इंकार

गोंडा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए एल्गिन चरसड़ी बांध का आधा हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। बांध के आधे हिस्से को बनाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर कवायद शुरू की है।

सोमवार को अपर जिलाधिकारी व स्थानीय तहसील के अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी ग्राम नकहरा पहुंचे। यहां ग्रामीण बांध बनाने का विरोध एवं जमीन न देने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों के संग बैठक कर उनसे जमीन देने के लिए वार्ता की। मगर किसान नहीं माने। प्रशासन ने अब जमीन अधिग्रहण करने की किसानों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बांध बनाने के रास्ते में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए 58 किसानों की जमीन लेने के लिए सोमवार को करनैलगंज के नकहरा गांव में किसानों के संग बैठक की और उन्हें राजी करने का प्रयास किया।

अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने तहसील और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ यहां किसानों से वार्ता की। मगर किसानों ने बांध के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया। जिससे वह वार्ता विफल हो गई।

अंत में प्रशासन ने किसानों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह सभी बांध के लिए जमीन नहीं देंगे तो उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया जाएगा और बांध का निर्माण हरहाल में किया जाएगा।


बांध के निर्माण में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एमके सिंह सहित लेखपाल व पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed