{"_id":"301f475f925e063b62f005945ebae9f4","slug":"71-polling-personnel-will-be-recorded-on-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा केस
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना के प्रशिक्षण से गायब 71 मतदान कार्मिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत संबंधित आरओ एफआईआर दर्ज कराएंगे। संबंधित विभागाध्यक्षों को तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
वेतन न रोकने व एफआईआर दर्ज न कराने पर संबंधित अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को तुलसीपुर व हरैया सतघरवा ब्लॉकों में 531 पोलिंग पार्टियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित पोलिंग पार्टियां इन दोनों ब्लॉकों में प्रधान के 216 व सदस्यों के 2681 सीटों पर चुनाव कराएंगी।
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व सीडीओ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को तुलसीपुर ब्लाक में मंडी समिति तुलसीपुर में 255 व हरैया सतघरवा ब्लॉक में रामलाल मोहनलाल इंटर कालेज शिवपुरा में 276 पोलिंग पार्टियों के मतदान कार्मिकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में तुलसीपुर ब्लॉक में पांच पीठासीन, आठ प्रथम, नौ द्वितीय व पांच तृतीय और हरैया सतघरवा ब्लाक में 14 पीठासीन, 14 प्रथम, 10 द्वितीय व छह तृतीय मतदान कार्मिक बिना सूचना के प्रशिक्षण से नदारद मिले।
तुलसीपुर के आरओ मनमोहन शर्मा व हरैया सतघरवा के आरओ डॉ. एसके शुक्ल को प्रशिक्षण से गायब सभी 71 मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
प्रशिक्षण से गायब इन सभी मतदान कार्मिकों का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिया गया है। सीडीओ ने एफआईआर दर्ज न कराने वाले आरओ व वेतन न रोकने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।