फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   703 schools did not create student database

703 स्कूलों ने नहीं बनाया स्टूडेंट डाटाबेस

Sat, 17 Jun 2017 11:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 17 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 स्कूलों में छात्रों के नामांकन के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए तैयार की जा रही चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम योजना स्कूल मैनेजमेंट की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। समय सीमा बीतने के बावजूद 703 स्कूल छात्रों से संबंधित 35 बिंदुओं की सूचना देने वाला स्टूडेंट डाटाबेस नहीं तैयार कर सके हैं।
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक बीएसए से 18 जून तक पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही इस कार्य में हुई देरी पर स्पष्टीकरण भी मांगा है।  स्कूलों में नामांकन के फजीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए पिछले जुलाई माह में  भारत सरकार ने चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम योजना का खाका तैयार किया था।
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत जिले के 4914 सरकारी व मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों मेें पढने वाले 6.63 लाख छात्र छात्राओं की प्रोफाइल तैयार कर उसे सर्व शिक्षा अभियान के एकीकृत सूचना प्रणाली पर फीड किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की प्रोफाइल तैयार करने के लिए 35 बिंदुओं की सूचना वाला एक प्रारुप तैयार किया गया था जिसमें छात्र छात्रों संबंधित सूचना एकत्र कर उसे बेसिक शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान को उपलब्ध कराया जाना था।

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने इस काम को दिसंबर 2016 तक पूरा करने का निर्देश दिया था लेकिन स्कूल संचालकों की मनमानी व अफसरों की शिथिलता से यह सूचना समय पर नही तैयार हो सकी।


इस पर इसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी गई। बावजूद इसके अधिकतर स्कूलों के संचालक इस सूचना को देने में आनाकानी करते रहे। अब भी 703 स्कूल ऐसे है जिनके स्कूलों का स्टूडेंट डाटाबेस जिले पर नही पहुंचा है। इस पर नाराजगी जताते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को 18 जून तक सभी स्कूलों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस काम में हुई अनावश्यक देरी पर स्पष्टीकरण भी मांगा है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed