फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   7 thousand ladies not met check

7 हजार प्रसूताओं को नहीं मिली चेक

Fri, 27 Nov 2015 11:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अन्य योजनाओं में भले ही सीएचसी कांजीदेवर की स्थिति ठीक न हो, लेकिन जेएसवाई की चेकों के भुगतान में इस सीएचसी का हाल औरों से अलग है। 26 नवंबर तक की रिपोर्ट में सीएचसी काजीदेवर से 94 फीसदी महिलाओं को जेएसवाई की चेके दिए जाने का जिक्र है। जबकि मुजेहना में सबसे जेएसवाई के चेकों के भुगतान का प्रतिशत सबसे कम 47 फीसदी ही है।
विज्ञापन


संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिए जाने के लिए भारत सरकार ने एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) में एक योजना चला रखी है। जिसका नाम है जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना)।
विज्ञापन


इस योजना में सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये तो शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाती है। साथ ही सरकारी अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के भोजन से लेकर उनके उपचार तक की सारी सुविधा बिल्कुल निशुल्क होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


    जिले के 16 विकासखंडों में स्थित स्वास्थ्य विभाग की 16 सीएचसी व 50 पीएचसी में यह व्यवस्था संचालित हैं। जहां प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को डिलीवरी के 48 घंटों के भीतर यह चेक मुहैया कराए जाने का प्राविधान है। बावजूद इसके तमाम सीएचसी से इसका भुगतान प्रसूता महिलाओं को नहीं किया जा रहा।

अक्तूबर महीने में जिले भर के भीतर कुल 25 हजार 65 प्रसव हुए। जिसमें से अभी तक स्वास्थ्य महकमा केवल 17 हजार 911 महिलाओं को ही उनके प्रोत्साहन राशि की चेक दे पाया है। जबकि 7154 महिलाएं अभी भी ऐसी हैं, जिन्हें जेएसवाई की चेक मिलने का इंतजार है।

संस्थागत प्रसव में सीएचसी बभनजोत में 1027 के सापेक्ष अभी तक केवल 564 महिलाओं को ही जेएसवाई की चेक मिल पाई है।

वहीं बेलसर में 1287 के सापेक्ष 834, करनैलगंज में 2577 के सापेक्ष 1500, हलधरमऊ में 219 के सापेक्ष 177, इटियाथोक में 1680 के सापेक्ष 908, कटराबाजार में 725 के सापेक्ष 603, मनकापुर में 624 के सापेक्ष 438, मसकनवा में 1335 के सापेक्ष 878, नवाबगंज में 1675 के सापेक्ष 1391, पंडरीकृपाल में 214 के सापेक्ष 162, परसपुर मे 1457 के सापेक्ष 1072, रुपईडीह में 1799 के सापेक्ष 1539, तरबगंज में 1145 के सापेक्ष 898, वजीरगंज में 1320 के सापेक्ष 1138 व जिला महिला अस्पताल गोंडा में 6821 के सापेक्ष 5165 प्रसूताओं को इसकी चेकों का भुगतान हो पाया है।

 वहीं सबसे कम मुजेहना में 955 के सापेक्ष 450 महिलाओं को तो सीएचसी काजीदेवर में सबसे ज्यादा 205 में से 194 महिलाओं को चेकों का भुगतान किया गया है।


जबकि नियमत: इन चेकों का भुगतान 48 घंटे के भीतर लाभार्थी महिलाओं को हो जाना चाहिए था। जिसका पूरा पैसा स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है।

सीएमओ डा.अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि जेएसवाई की चेकों का नियमित भुगतान जिस सीएचसी में नहीं होगा, वहां के जिम्मेदार अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट ऊपर भेज दी जाएगी। हरेक अधीक्षक को इसका भुगतान जल्द से जल्द लाभार्थी को किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed