फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   68 thousand youth will get tablet and smartphone this month

68 हजार युवाओं को इसी माह मिलेगा टैबलेट व स्मार्ट फोन

Sun, 12 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
68 thousand youth will get tablet and smartphone this month
गोंडा। युवाओं की तकनीकी सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार की टैबलेट व स्मार्ट फोन योजना जल्द ही धरातल पर दिखेगी। जिले में स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य प्रशिक्षणों के करीब 68 हजार छात्रों का डाटा सत्यापित किया गया है। जिनकों इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही 20 से 25 दिसंबर के बीच वितरण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

युवाओं को वितरित किये जाने वाले टैबलेट 12,700 के लागत की होगी। वहीं स्मार्ट फोन 10,700 रूपये की होगी। जिले में कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण हासिल कर चुके 1600 के करीब युवाओं के साथ ही डिग्री कॉलेजों, मेडिकल शिक्षा से जुड़े संस्थानों के करीब 68 हजार युवाओं को योजना का लाभ मिलना तय है।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन की ओर से योजना से जिले में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें विभागों की ओर से सत्यापित किये गए डाटा की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि जिले से कोई भी सूची नही तैयार की गई है, शासन से छात्रों का डाटा जिलों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें माध्यमिक शिक्षा से इंटर पास कर चुके छात्रों के साथ ही डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातक द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष के साथ ही परास्नातक के छात्रों का ब्यौरा सत्यापित किया गया है। योजना लाभ युवाओं को दिये जाने के लिए 20 से 25 दिसंबर के बीच एक कार्यक्रम तय किये जाने के निर्देश मिले हैं। विभागीय अधिकारी स्थान और समय तय करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि एक दो दिनों में वितरण कार्यक्रम की तिथि तय हो जाएगी। जिले के 40 से अधिक डिग्री कालेजों और कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं को स्मार्ट फोन मिलेगा।

इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल श्रमिकों, एमएसएमई विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एससी-एसटी स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना, पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना और ओडीओपी की प्रशिक्षण योजना में पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को स्मार्टफोन देने की योजना बनी है। 50 हजार से अधिक इनकी संख्या बताई जा रही है। शासन के निर्देशों पर अब वितरण कार्यक्रम का खाका खींचने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed