फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   67 crore damage due to storm and rain

Gonda News: आंधी-बारिश से 67 करोड़ की क्षति, किसान हताश

Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
67 crore damage due to storm and rain
गोंडा। जिले में शनिवार को आंधी व बारिश ने जबर्दस्त तबाही मचाई थी। इसमें सैकड़ों पेड़ व डालों के साथ ही बिजली के पोल, तार, होर्डिंग आदि जमींदोज हो गए थे। कई जगह दीवारें भी ढही थीं। इससे दो लोगों की मौत के साथ ही कई लोग जख्मी हुए थे। सब्जी व अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। इससे किसान हताश हैं। जिलेभर में आंधी व बारिश से करीब 67 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रशासन विभिन्न विभागों से आकलन करा रहा है।
विज्ञापन

आपदा विभाग ने माना कि यह चक्रवात जैसी आंधी थी, जिससे काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल फसलों का नुकसान तो सर्वे से ही स्पष्ट होगा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर ग्रांट निवासी सरताज अली (50) की डीएम आवास के पास पेड़ गिरने से दबकर मौत हो गई थी। मोतीगंज के कोटिया बेसहूपुर में शृंगार कुंवर (75) की भी खेत में पेड़ गिरने से दबकर मौत हुई थी। इन दोनों मामलों की रिपोर्ट आपदा विभाग को मिल गई है। इसके अलावा अधिक नुकसान तो आम के बागों को हुआ है, बड़े पैमाने पर आम पेड़ों से टूटकर गिर गए हैं। जिससे आम के बागवानों को झटका मिला है। मक्के की फसल भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

आंधी ने जिले कई क्षेत्रों में तबाही मचाई थी। इससे एक दर्जन से अधिक चारपहिया वाहन व दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें यूपी 112 की एक पीआरवी भी शामिल है। तीन सौ से अधिक लोगों के टीन शेड व छप्पर उड़ गए। इस तरह बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। सैकड़ों मवेशी भी आंधी के चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के भदुवा तरहर निवासी मन्ना गौतम का चार वर्षीय बेटा आंधी में छप्पर गिरने से दबकर जख्मी हो गया है। इसी तरह वजीरगंज के अचलपुर निवासी अजीम पेड़ की डाल की चपेट में आने से घायल हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई अन्य लोग आंधी के दौरान घायल हुए हैं।
आंधी व बारिश से किसानों काे 20 करोड़, व्यवसाय को 25 करोड़, पावर कॉर्पोरेशन को 15 करोड़, सरकारी संस्थानों को 50 लाख, निजी वाहनों को 1.50 करोड़, प्रचार सामग्री काे एक करोड़, टीन व छप्पर का नुकसान दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी-पानी से काफी नुकसान हुआ है। अभी दो जनहानि की रिपोर्ट आई है। फसलों को हुई क्षति का सर्वे हो रहा है। नुकसान का आकलन संबंधित विभाग करेंगे और सुधार भी कराएंगे। वन और बिजली विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट में काफी क्षति होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed