{"_id":"6a04bcca25dec4f583096871","slug":"6642-crore-will-strengthen-the-power-supply-system-of-the-division-gonda-news-c-100-1-gon1003-158247-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 66.42 करोड़ से सुदृढ़ होगी मंडल की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 66.42 करोड़ से सुदृढ़ होगी मंडल की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शासन ने देवीपाटन जोन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत 66.42 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
बिजनेस प्लान 2026-27 के चारों जिलों के 14.50 लाख उपभोक्ताओं की निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। 15 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को कटौती रहित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। 33 केवी की नई लाइन का निर्माण होगा। 11 केवी की सात लाइनों का निर्माण व विभाजन भी किया जाएगा। 243 वितरण परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। साथ ही 90 नए वितरण परिवर्तक स्थापित किए जाएंगे। योजना के तहत 16 पुराने जर्जर ब्रेकर बदलकर नए लगाए जाएंगे। परिवर्तक सुरक्षा के कार्य भी कराए जाएंगे। पुराने जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य भी इसमें शामिल है। जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि सभी कार्य इसी वर्ष कराए जाने हैं। (संवाद)