फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   65 thousand got security cover, protocol by edge

एक ही दिन में 70 हजार को मिला सुरक्षा कवच, भीड़ ने तोड़े कोरोना नियम

Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
65 thousand got security cover, protocol by edge
गोंडा में छपिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करनाल में टीका लगवाने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण के तहत मंगलवार को जिले में मेगा दिवस का आयोजन कर 65 हजार लोगों को सुरक्षा का टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन के दौरान मेगा कैंपों में टीका लगवाने को जुटी लोगों की भीड़ से कोविड प्रोटोकाल पूरी तरह दर किनार दिखा।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक ब्लाक में एक-एक आशा, एनएम और वेरीफायर की टीम ने कैंप में टीकाकरण किया। टीका लगवाने से पूर्व किसी को नाम-पता सत्यापित कराने में कोई परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग साइट बनाए गए थे। यहां डाक्टर, एएनएम व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

टीका लगवाने के लिये लाइन में लगे अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। यही नहीं टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी ने भी मास्क पहनना उचित नहीं समझा।
जिला अस्पताल के ओल्ड ऐज होम में बने टीकाकरण केंद्र में सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। लाइनों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही। लाइन में कुछ लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए बैठे दिखाई पड़े वहीं टीकाकरण केंद्र के गेट के पास लोगों की भीड़ लगी रही। जिसमें अधिकांश लोगों के चेहरे से मास्क गायब दिखा तथा लोग एक दूसरे से सटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो टीकाकरण कक्ष में एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति का प्रवेश होना चाहिए तथा टीका लगने के बाद लाभार्थी को आधे घंटे ऑब्जरवेशन में रखा जाना होता है। लेकिन जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के वैक्सीनेशन कक्ष में लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं ऑब्जरवेशन एरिया में रखी कुर्सियां खाली रही लोग टीका लगवाने के बाद चिकित्सीय निगरानी में न रहकर सीधे अपने घर जा रहे थे।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर व उसके आधीन पीएचसी में करीब 4 चार हजार लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। केंद्र पर कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई यहां लाइन में खड़े अधिकांश लोगों के साथ टीका लगाने वाली स्वास्थ्यकर्मी ने भी मास्क पहनना उचित नहीं समझा।
अधीक्षक डाक्टर एस एन सिंह ने बताया कि काजीदेवर पर भीड़ ज्यादा होने से अव्यवस्था उतपन्न हो रही थी जिससे पुलिस बुलानी पड़ी वही अधिकांश लोग जो टीकाकरण करवाने आए हुए थे वो विना मास्क के ही थे वहा पर किसी को कोई भी टोकने वाला तक नहीं था।

सीएचसी बेलसर सहित 14 केंद्रों पर मेगा कैप लगाकर 45 सौ लोगों का टीकारण किया गया। वहीं दोपहर में कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने पर लोगों ने खूब हंगामा किया। महिला पुलिस कर्मियों के कमी से महिलाओं कि लाइन न लग पाने से काफी अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed