फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   632 ponds will be auctioned for raising fish

मत्स्य पालन के लिए 632 तालाबों की होगी नीलामी

Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
632 ponds will be auctioned for raising fish
गोंडा। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाबों की नीलामी कराई जायेगी। इसके लिए सदर तहसील में 632 तालाब चिन्हित किए गए हैं। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि आधे हेक्टेयर से दो हेक्टेयर तक के तालाब इस नीलामी में शामिल किए जायेंगे। मत्स्य पालन के कारोबार से न सिर्फ मत्स्य पालक की आय में इजाफा होगा बल्कि तालाब का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि सदर तहसील क्षेत्र के आधा हेक्टेयर से और 2 हेक्टेयर तक के सभी तालाबों का आवंटन मछुआ समुदाय को किया जाएगा। इससे जहां ग्राम पंचायत को राजस्व मिलेगा वही मछली पालकों की स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों की तरफ से तहसील क्षेत्र के 632 तालाबों की सूची नीलामी के लिए चिन्हित की गई है। जल्द ही नीलामी कराकर इनका आवंटन कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि किसी के क्षेत्र में कोई ऐसा तालाब है जिसका क्षेत्रफल आधा हेक्टेयर से 2 हेक्टेयर तक है और उसे नीलामी में शामिल नहीं किया गया है तो इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed