फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   6.30 lakhs siphoned off in the name of MBBS admission

Gonda News: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 6.30 लाख हड़पे

Thu, 26 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
6.30 lakhs siphoned off in the name of MBBS admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंझरी। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 6.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शहर के मेवातियान मोहल्ला निवासी डॉ. मिनहाज अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बेटी सादिया मिनहाज का एमबीबीएस में दाखिला कराना चाहते थे। इस संबंध में उन्होंने रिश्तेदार शहनवाज से बात की। शहनवाज ने अमेठी के जगदीशपुर निवासी आसिफ से संपर्क कराया। आरोप है कि आसिफ ने बताया कि उसकी बहन रेशमा बेनजीर निवासी गार्डनरीच, मेटियाब्रुज, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की मेडिकल कॉलेजों में अच्छी पहचान है और वह दाखिला करा देगी। फोन पर बातचीत के बाद डॉ. मिनहाज अपनी बेटी को लेकर कोलकाता गए।
विज्ञापन

वहां रेशमा ने 50 हजार रुपये जमा कराए और भरोसा दिलाया कि जगन्नाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हाॅस्पिटल कोलकाता में दाखिला करा दिया जाएगा। दो दिन बाद रेशमा ने फोन करके बताया कि छह लाख रुपये डोनेशन लगेगा। डॉ. मिनहाज के अनुसार उन्होंने खुद और परिवार के अन्य सदस्यों के माध्यम से ऑनलाइन कुल 6,30,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जनवरी को जब वह दोबारा कोलकाता पहुंचे और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी बेटी का आवेदन पत्र ही जमा नहीं किया गया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर रेशमा ने जान से मारने की धमकी दी।
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed