फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2032 तक 50 प्रतिशत आबादी का हो जाएगा शहरीकरण

2032 तक 50 प्रतिशत आबादी का हो जाएगा शहरीकरण

Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
2032 तक 50 प्रतिशत आबादी का हो जाएगा शहरीकरण
2032 तक 50 प्रतिशत आबादी का हो जाएगा शहरीकरण
विज्ञापन


गोंडा। नगर के अदम गोंडवी खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व की सरकार में एक उलटे दिमाग का शहरी विकास मंत्री था जो खुद ठेका आवंटित करता था।

उस पर किसी प्रकार पूर्व की सरकार नकेल नहीं लगा पाई। यही कारण है शहरों के विकास में भ्रष्टाचार, ठेका पट्टा व घपले से सब कुछ थम गया था। लेकिन शहरों का जिस तरह से फैलाव हो रहा है उससे 2032 तक 50 प्रतिशत आबादी का शहरीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए भाजपा ने 27 बिंदुओं का संकल्प पत्र तैयार किया है जिससे शहरों का विश्वस्तरीय विकास हो सके। शहरों के विकास के लिए ही भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है। यह भाजपा का संकल्प पत्र ही नहीं बल्कि विश्वस्तरीय नगरीय जीवन देने का संकल्प पत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद वृजभूषण शरण सिंह, मंत्री रमापति शास्त्री, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, प्रेम नरायन पांडेय, विनय कुमार द्विवेदी, बावन सिंह, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र सहित अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब वह टाडा में जेल में थे तो उस समय उनकी पत्नी केतकी सिंह के साथ दाहिने तरफ माया शुक्ला खड़ी थीं। वह यह क्षण नहीं भूल सकते हैं। इसलिए उनसे जो भी बन पड़ेगा वह करेंगे।

सीएम योगी ने जब नगर पालिका गोंडा की भाजपा प्रत्याशी का नाम लेकर परिचय कराने लगे तो उन्होंने कहा कि अच्छा है कि आपका नाम केवल माया है आगे कुछ नहीं जुड़ा है। उनका इशारा मायावती पर था।


इससे लोग हंस पड़े और माया शुक्ला को एक कर्मठ उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि माया शुक्ला न केवल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं बल्कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ कार्यक्रम की जिला संयोजिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed