फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सडक़ मार्ग से गोंडा पहुंची डीआरएम, किया निरीक्षण

सडक़ मार्ग से गोंडा पहुंची डीआरएम, किया निरीक्षण

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सडक़ मार्ग से गोंडा पहुंची डीआरएम, किया निरीक्षण
बेहतर सुविधाओं के लिए रेलवे प्रयासरत
विज्ञापन


गोंडा। सड़क मार्ग से लखनऊ से गोंडा आईं पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने गोंडा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। नई डीआरएम के स्वागत में रेलवे ने अपनी व्यवस्थाएं पहले से चाक-चौबंद कर रखी थी।

इसलिए कोई खास खामी डीआरएम को अपने निरीक्षण के दौरान नहीं मिली। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सबसे पहले प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे हास्पिटल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों से उनका हाल जाना।
विज्ञापन


रेलवे में अभी तक तैनाती पाए जितने भी डीआरएम आए, वह ज्यादातर डीआरएम स्पेशल ट्रेन से ही गोंडा आते और निरीक्षण करके चले जाते। लेकिन यह पहली बार है जब डीआरएम के पद पर तैनाती पाईं विजय लक्ष्मी कौशिक बुधवार को बजाए रेल के सड़क मार्ग से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से एक विशेष बातचीत में डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक ने बताया कि रेलवे में कर्मचारियों को उनका हक दिलाना और उनकी हरेक समस्या का समाधान अगर हो जाता है, तो वह पूरी तन्मयता के साथ रेलवे को अपनी सेवाएं देने से पीछे नहीं रहते।


यात्रियों की बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए रेलवे हर तरह से प्रयासरत है। जिसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीिं रहने पाएगी। डीआरएम के निरीक्षण के दौरान रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिनके साथ बैठकर डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक ने रेलवे के अलग-अलग विभागों की समीक्षा की और रेलवे में चल रहे कार्यों की प्रोग्रोस जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed