फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   600 wrestlers from 12 states and the army will showcase their strength

Gonda News: 12 राज्यों व सेना के 600 पहलवान दिखाएंगे दम

Sat, 01 Nov 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
600 wrestlers from 12 states and the army will showcase their strength
नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ​खिलाड़ियों का वजन मापते विशेषज्ञ। - संवाद  - फोटो : चिचड़ी ​स्थित एक राइस मिल में रखा चावल।
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में रविवार से दो दिवसीय नेशनल ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप शुरू हो रही है। इसमें देशभर से आए सैकड़ों पहलवानों का दमखम देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में 12 राज्यों, भारतीय सेना और हरियाणा पुलिस की टीमों के 600 से अधिक महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


सभी टीमें शनिवार शाम तक नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंच चुकी थीं। छह टीमें देर रात पहुंचीं। रविवार सुबह नौ बजे इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह करेंगे। उद्घाटन अवसर पर देशभर से आए खिलाड़ी, रेफरी और अधिकारी मौजूद रहेंगे। भारतीय ग्रैपलिंग कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर, सचिव बिरजू शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा और उत्तर भारत के चेयरमैन शुभम चौधरी सहित कई पदाधिकारी नंदिनी नगर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

पहले दिन रविवार को सीनियर वर्ग (20 वर्ष से ऊपर) के महिला व पुरुष वर्गों में फाइनल राउंड तक के मुकाबले होंगे। पुरुषों के नौ भार वर्गों और महिलाओं के आठ भार वर्गों में खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे। शनिवार को सभी प्रतिभागियों का चिकित्सीय परीक्षण और वजन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सोमवार को जूनियर और वेटरन वर्गों के फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






सेना और पुलिस की टीमों की भी एंट्री

नेशनल चैंपियनशिप में इस बार भारतीय सेना के आर्मी कोर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम राइफल्स के पहलवानों की टीमें भी नंदिनी नगर पहुंच चुकी हैं। हरियाणा पुलिस की टीम भी अखाड़े में उतरने को तैयार है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, मिजोरम, पुडुचेरी, असम, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें नंदिनी नगर में डेरा डाल चुकी हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि इस चैंपियनशिप के विजेताओं का चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed