फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   554 school vehicles under surveillance, onboard portal

Gonda News: निगरानी के घेरे में 554 स्कूली वाहन, पोर्टल पर ऑनबोर्ड

Wed, 15 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
554 school vehicles under surveillance, onboard portal
गोंडा। स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक असर नजर आने लगा है। परिवहन विभाग की सक्रियता के चलते जिले में संचालित 899 स्कूली वाहनों में से अब तक 554 स्कूली वाहनों का विवरण पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है। इससे इन वाहनों की ऑनलाइन निगरानी संभव होने से बच्चों की सुरक्षा चुस्त दुरुस्त हो सकेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा 6 अप्रैल से शुरू किए गए कितना सुरक्षित आपका बच्चा अभियान को परिवहन विभाग ने पूरी गंभीरता से लेते हुए जांच व निगरानी के लिए फील्ड में टीमें उतारीं। विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर वाहनों का सत्यापन किया और उन्हें पोर्टल से जोड़ा। इसके साथ ही जो वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के बाद चेते कई स्कूलों के प्रबंधन ने खुद आरटीओ कार्यालय पहुंचकर अपने वाहनों को ऑनबोर्ड कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर खास तौर पर जागरूक व सजग हुए। अभिभावक मिथलेश शुक्ला ने बताया कि अब वह रोज बच्चे को वाहन में बैठाने से पहले उसकी स्थिति, ड्राइवर की पहचान और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करती हैं।
विज्ञापन

क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी
वाहनों के ऑनबोर्ड होने के बाद परिवहन विभाग प्रत्येक वाहन पर एक क्यूआर कोड चस्पा कर रहा है। अभिभावक इस कोड को स्कैन कर वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे सीट क्षमता, फिटनेस, चालक का लाइसेंस, निर्धारित गति सीमा और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति आसानी से जान सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही लापरवाही की गुंजाइश भी कम होगी। वहीं कुछ स्कूलों ने तो अभिभावकों के साथ सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस भी साझा किया है। इससे अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों और यात्रा के दौरान की स्थिति पर भी घर बैठे सीधे नजर रख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता से हुआ बदलाव
सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. प्रेमकुमार सिंह का कहना है कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा केवल प्रशासन या स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अभिभावकों को भी जागरूक और सतर्क रहना चाहिए। सामूहिक प्रयास से ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। अभिभावकों के जागरूकता से बदलाव हुआ है।

स्कूलों में जाकर किया गया ऑनबोर्ड
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि विभागीय टीमों की तरफ से लगातार स्कूलों में जाकर संचालित स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड किया जा रहा है। शेष बचे वाहनों को भी जल्द ही पोर्टल पर पंजीकृत कर लिया जाएगा, जिससे विभाग और अभिभावक दोनों ही स्कूली वाहनों की निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed