फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   54 people reached Gonda from DCM from Mumbai

मुंबई से डीसीएम से गोंडा पहुंचे 54 लोग

Thu, 26 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
54 people reached Gonda from DCM from Mumbai
गोंडा के थाना कटरा के सामने स्क्रीनिंग के लिए कतार में लगे मजदूर। - फोटो : GONDA
करनैलगंज/कटरा बाजार(गोंडा)। मुंबई से एक डीसीएम पर चालक समेत 54 लोग गुरुवार को गोंडा जिले में आ गए। करनैलगंज नगर पार करने के बाद करनैलगंज से कटरा बाजार रोड पर उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने मुंबई का डीसीएम देखकर उसे रोका तो डीसीएम में चालक के अलावा 53 लोग पाए गए। सभी की स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें घर से न निकलने की हिदायद देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता बताया कि वह कटरा बाजार से गुरूवार को करनैलगंज आ रहे थे। इसी बीच उन्हें सामने से एक डीसीएम आती दिखाई दी। जिसे रोका तो उसने चालक समेत 54 लोग सवार थे। पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि वह मुंबई से आ रहे हैं। वे दो दिन पहले 24 मार्च को मुंबई से चले थे। जिसपर एसडीएम ने डीसीएम समेत सभी सभी को ले जाकर कटरा बाजार थाने के सामने रोका और पुलिस के सहयोग से सभी लोगों को नीचे उतरवाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व चिकित्सकों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सभी लोगों को एक-एक मीटर की दूरी बनाकर खड़ा करके उनकी स्क्रीनिंग कराई गई। स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी का नाम और पता नोट करा लिया गया है। सभी को 14 दिनों तक किसी भी व्यक्ति से न मिनले के साथ ही अपने घरों में रहने की हिदायद दी गई है। बताया कि संबंधित थानाध्यक्ष को इसकी सूची भेजी जाएगी और इनकी मॉनिटरिंग कराई जाएगी। बताया कि यदि कोई बाहर घूमता हुआ नजर आया तो सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी मजदूरी पेशा लोग हैं और मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। वहां से एक डीसीएम को बुक कराकर गोंडा पहुंचे हैं। इसमें अधिकांश खरगूपुर, इटियाथोक व कौड़िया के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से ठेलिया से सात दिन में गोंडा पहुंचा तुलसीराम
गोंडा का रहने वाला तुलसीराम दिल्ली में रहकर ठेलिया चलाकर रोजीरोजी कमाता था। लॉकडाउन के कारण वह 20 मार्च को दिल्ली से चलकर गोंडा आ गया। तुलसीराम ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजूदरी करता था। लॉकडाउन के कारण न रोजगार रहा और न ही खाने की व्यवस्था। इसलिए अपने घर पहुंचने के जज्बे ने उसे ठेलिया से गोंडा तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed