फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   534 Mangal teams will prepare five thousand players in panchayats

पंचायतों में 534 मंगल दल तैयार करेंगे 5000 खिलाडी

Sat, 20 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
534 Mangal teams will prepare five thousand players in panchayats
गोंडा। जिले की पंचायतों में खेल प्रतिभाओं को निखारने की मुहिम तेज होगी। 534 महिला व युवक मंगल दल गावों में खेल गतिविधियों को रफ्तार देंगे। 5430 युवाओं को सीधे खेल गतिविधियों से जोड़कर खिलाड़ी तैयार करेंगे। इसके लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल ने 534 मंगल दलों को खेल कूद सामग्री उपलब्ध करा दी है। विकास भवन में सामग्री का वितरण हुआ।
विज्ञापन

वितरण समारोह में अतिथि कटरा विधायक बावन सिंह ने कहा कि अभी तक मंगल दलों के संसाधन का अभाव था। अब प्रदेश की योगी सरकार ने खेल किट तक पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की मुहिम को तेज किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी व गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि युवाओं की तरक्की के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही अब रोजगार मुहिम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि युवक व महिला मंगल दल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही सामाजिक सरोकार के काम भी कर रहे हैं। इससे आम लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी होती है और लाभ मिलेगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने सभी युवक मंगल दल को संबोधित करते हुए सभी को खेल कूद बढ़ावा देने का निर्देश दिया। वहीं क्षेत्रीय युवा कल्या अधिकारी बलबीर सिंह ने ग्राम स्तर से राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

युवक मंगल दल मंडल अध्यक्ष देवीपाटन मंडल गोंडा संदीप मिश्रा ने कहा कि मंगल दल युवाओं को आगे ले जाने का काम करेंगे। सुमित तिवारी, प्रेम नाथ वर्मा, राम कुमार शुक्ला, लालता, द्वारिका प्रसाद, विजय कुमार पांडे, सोमनाथ तिवारी, राम शंकर पांडे, युवक मंगल दल अध्यक्ष बिंदेश मिश्रा आदि हरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed