फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   52 percent voting in Gonda and 56 percent voting in Kaiserganj

Gonda News: गोंडा में 52 और कैसरगंज में 56 फीसदी मतदान

Mon, 20 May 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
52 percent voting in Gonda and 56 percent voting in Kaiserganj
गोंडा में नवाबगंज के दुल्लापुर में वोट डालने के खड़ीं महिलाएं। - संवाद
गोंडा। तापमान का पारा 42 डिग्री पार होने के बावजूद कैसरगंज व गोंडा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं में सोमवार को खूब उत्साह दिखा। इस दौरान गोंडा में 52 और कैसरगंज में 56 प्रतिशत मतदान हुआ। ईवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो गई। चार जून को चुनाव परिणाम आने के बाद मतदाताओं के रुख का पता चल सकेगा। जिला प्रशासन ने सुचारू रूप से मतदान कराने का दावा किया है।
विज्ञापन




गोंडा लोकसभा क्षेत्र में गोंडा सदर, मेहनौन, मनकापुर, गौरा और उतरौला तथा कैसरगंज लोकसभा में करनैलगंज, तरबगंज, कटरा बाजार, कैसरगंज व पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान कराया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में शाम छह बजे तक कुल 54 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें कैसरगंज लोकसभा सीट पर 56 और गोंडा लोकसभा सीट पर 52 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में गोंडा में 52.19 और कैसरगंज में 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें पोस्टल बैलेट से हुई वोटिंग का आंकड़ा शामिल नहीं है। इसके अलावा कैसरगंज का पयागपुर विधानसभा क्षेत्र और गोंडा का मेहनौन विधानसभा क्षेत्र मतदान में अव्वल रहा। जबकि गोंडा सीट पर उतरौला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 45.34 फीसदी वोटिंग हुई। कैसरगंज लोकसभा सीट पर करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में 52.62 प्रतिशत वोटिंग हो पाई। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी मतदाता पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंचे। अब चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed