{"_id":"5bb2531c867a55013f17dc35","slug":"51538413340-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव4
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव
गोंडा। डुमरियाडीह-कहोबा मार्ग पर खिरिया व वनगांव के बीच खटिकन पुरवा के पास बदमाशों ने एक युवक की हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
सोमवार की सुबह खिरिया गांव के चौकीदार ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों ने जानकारी ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना वजीरगंज के डुमरियाडीह-कहोबा मार्ग पर खिरिया व वनगांव के बीच खटिकन पुरवा के पास सोमवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के गले पर मानव पंजे व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद युवक की गला दबाकर हत्या की है और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
मौके पर शराब की भरी बोतल भी मिली है। मगर शव को देखने से लगता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को खटिकन पुरवा के पास लाकर फेंका गया है।
खिरिया गांव के चौकीदार राजाराम की सूचना पर थानाध्यक्ष वजीरगंज मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डुमरियाडीह विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
युवक के शरीर पर क्रीम कलर की शर्ट व नीले रंग की पैंट पायी गई है। उसके दाहिने हाथ में कलावा भी बंधा है। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली और थानाध्यक्ष को शव की शिनाख्त कराने के निर्देश दिए।
पुलिस के पूरे दिन के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आस-पास के कई गांवों के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। मगर कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका।
सभी जनपदों को भेजेंगे शिनाख्त के लिए फोटो
डुमरियाडीह-कहोबा मार्ग पर खिरिया व वनगांव के बीच खटिकन पुरवा के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त के लिए वजीरगंज पुलिस ने देवीपाटन मंडल के चारो जनपदों के सभी थानों की पुलिस को युवक की फोटो भेज दी गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सबे के सभी जनपदों के सभी थानों की पुलिस को युवक की शिनाख्त के लिए फोटो भेजी जाएगी। युवक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।