{"_id":"5ba68061867a557ff306d848","slug":"51537638497-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार युवक ने सरयू में लगाई छलांग, देर शाम तक जारी रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार युवक ने सरयू में लगाई छलांग, देर शाम तक जारी रही तलाश
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। कई वर्षों से दिमागी बीमारी से परेशान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़ौवा के लोनियन पुरवा निवासी अजय कुमार (22) पुत्र जलसाराम ने शनिवार को फैजाबाद से दवा कराकर लौटते समय शनिवार की अपराह्न करीब तीन बजे अयोध्या-बस्ती हाईवे मार्ग पर महेशपुर गांव के सामने सरयू पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस व गोताखोर युवक की तलाश करते रहे, लेकिन शाम तक पता नहीं लग सका। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल फैजाबाद है। जानकारी होने पर कार्रवाई होगी।
थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव के निवासी जलसाराम का बेटा अपनी दवा कराने फैजाबाद गया था। दवा लेकर लौटते वक्त वह अयोध्या-बस्ती हाईवे पर महेशपुर के पास सरयू नदी के पुल पर उतर गया तथा चप्पल व मोबाइल पुल पर छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। इस घटना को दूर से देख रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस व गोताखोर आते, तब तक युवक नदी की धारा में बह गया।
इस घटना के बाबत खड़ौआ ग्राम प्रधान धनीराम यादव ने बताया कि युवक अजय कुमार काफी दिनों से दिमागी रूप से बीमार था। शनिवार की दोपहर में लगभग तीन बजे जब वह फैजाबाद से दवा लेकर घर के तरफ आ रहा था, तभी रास्ते में सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवक ने छलांग लगाने के पहले उसने अपना मोबाइल और चप्पल पुल पर छोड़ दी। गोताखोर तलाश कर रहे हैं पर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवक के पिता जलसाराम ने अयोध्या कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी है।