{"_id":"5b633ceb4f1c1b07788b748a","slug":"51533230315-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा कार्यालय पर निवेशकों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा कार्यालय पर निवेशकों ने जड़ा ताला
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान (गोंडा)। बभनान क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक निवेशकों का मेच्योरिटी पूरी होने के बाद भी उनके पैसे वापस न देने से आक्रोशित निवेशकों ने गुरुवार को बभनान कस्बे में स्थित सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की शाखा में ताला जड़ दिया। निवेशकों ने शाखा प्रबंधक समेत कार्यालय कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने निवेशकों को समझाकर उन्हें शांत कराया।
बभनान में स्थित सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की शाखा में सुबह पहुंचे निवेशकों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित निवेशकों ने कार्यालय कर्मियों को अंदर बंद कर शाखा के चैनल गेट में ताला जड़ दिया।
निवेशकों को आरोप है कि उन्होंने जो निवेश किया था, उसकी मेच्योरिटी एक साल पहले ही पूरी हो चुकी है। मगर उन्हें अब तब उनके निवेश किए गए पैसे कंपनी ने नहीं दिए। निवेशकों का कहना था कि जब तब उनके धन का कंपनी भुगतान नहीं कर देती है, तब तक कार्यालय का ताला नहीं खुलने देंगे। कार्यालय में तालाबंदी की सूचना पर पहुंचे बभनान चौकी के उपनिरीक्षक चंद्रसेन वर्मा ने निवेशकों को समझाकर मामला शांत कराया, तब जाकर कार्यालय का ताला खुल सका।
विज्ञापन
कार्यालय में ताला जड़कर प्रदर्शन करने वाले निवेशकों में संजय कुमार, छैला सोनकर, सुरेन्द्र प्रताप, रामचेत, रामतौल, रविन्द्र गुप्ता, अरविन्द यादव, गुरू प्रसाद, हरिश्चंद्र, संतोष गुप्ता, राजेश कुमार, अशोक कुमार शामिल रहे। शाखा प्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि निवेशकों ने चार घंटे तक कार्यालय में ताला लगा दिया। जिससे कार्य बाधित रहा।
इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बवाल की सूचना पर कंपनी के बस्ती के सेक्टर मैनेजर सुनील यादव ने बताया कि निवेशकों से बातचीत कर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।