{"_id":"66b264ec2509aa075606f22a","slug":"51-percent-voting-in-panchayat-by-election-gonda-news-c-100-1-slko1029-121624-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पंचायत उपचुनाव में 51 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पंचायत उपचुनाव में 51 फीसदी मतदान
Tue, 06 Aug 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 33 पदों के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 109 बूथों पर मतदान हुआ। 102 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है, जिन्हें ब्लाॅक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। उपचुनाव में 51 फीसदी मतदान हुआ है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत नारायण ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। बृहस्पतिवार को मतों की गणना होगी।
जिला पंचायत सदस्य परसपुर चतुर्थ के एक पद के लिए छह उम्मीदवार हैं। दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला नजर आया। यहां की 21 पंचायतों में मतदान हुआ, जिसमें 53.68 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, प्रधान के 11 पदों के लिए भी मतदान हुआ। जिसमें नवाबगंज ब्लाॅक के जलालपुर, तरबगंज के खानपुर, शीशव, सरावां, वजीरगंज के मोहनपुर, सहिबापुर, बल्लीपुर, सीरबनकट, रुपईडीह के पिपरा चौबे, कुरसहा तथा बभनजोत के पिपरा बाराखां में 53 दावेदार हैं। इसके अलावा बीडीसी सदस्य के तीन पदों के लिए सात व ग्राम पंचायत सदस्य के 18 पदों के लिए 36 दावेदारों की किस्मत का फैसला भी मतदाताओं ने कर दिया। मतदान के दौरान बूथों का संबंधित तहसीलों के एसडीएम व सीओ ने लगातार निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मतदाताओं ने दिखाया दम, खूब पड़े वोट
जिला पंचायत सदस्य परसपुर चतुर्थ में 53.68 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रधान के लिए हुए मतदान को लेकर वोटरों में अधिक उत्साह दिखा। मोहनपुर में 69, सहिबापुर में 73, बल्लीपुर में 76, खानपुर में 81, शीशव में 79, सरांवा में 71, सीरबनकट में 69, पिपरा चौबे में 67, कुरहसा में 68, पिपरा बाराखां में 58 और जलालपुर में 66 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में उत्साह कम दिखा। धनेश्वरपुर में 49, लक्ष्मनपुर लालनगर में 37 तथा दत्तनगर विसेन 42 फीसदी मतदान होने की सूचना है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्यों के 18 पदों के लिए 77 फीसदी मतदान की जानकारी मिली।
विज्ञापन
शीशव में फर्जी मतदान की शिकायत
पंचायत उपचुनाव में तरबगंज की शीशव ग्राम पंचायत में फर्जी मतदान की शिकायत प्रधान पद की प्रत्याशी गीता देवी ने की। उनका आरोप है कि करीब 150 मत फर्जी डाले गए हैं। फिलहाल अधिकारियों ने आरोपों को आशंका में लगाने की बात कही। प्रत्याशी ने कहा कि दो लोगों को पुलिस हवाले किया गया। मगर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। तरबगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ में आरोप सही नहीं पाए गए। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया। कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।