फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   51 candidates filed nomination in Bar Association elections

Gonda News: बार एसोसिएशन चुनाव में 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 27 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
51 candidates filed nomination in Bar Association elections
गोंडा। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिले से बुधवार को कचहरी परिसर में गहमागहमी रही। अध्यक्ष और महामंत्री के लिए आठ-आठ, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए तीन, वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार-चार, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, संयुक्त मंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सात समेत कुल 51 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राम विलास मिश्र ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, इंद्रमणि शुक्ल, दिनेश कुमार मौर्य, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राम बुझारथ द्विवेदी, दीनानाथ त्रिपाठी व सुखसेन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए आलोक कुमार सिन्हा, पाटेश्वरीदत्त पांडेय व संत बख्श मिश्र और महामंत्री पद पर चंद्रमणि तिवारी, मृत्युंजय शुक्ल, सर्वजीत मिश्र, सुनील पांडेय, संजय कुमार सिंह, राजकुमार वर्मा, लाल बिहारी शुक्ल व विजय प्रताप द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अरविंद कुमार शुक्ल, अशोक सिंह, राकेश शर्मा व सुशील मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गौरव सिंह बिसेन, देवेंद्र कुमार शुक्ल, बृजेश कुमार वर्मा व संजय कुमार शुक्ल और कोषाध्यक्ष के लिए अरविंद कुमार पांडेय, गिरवर कुमार चतुर्वेदी व रामू प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के लिए अभिजीत तिवारी, अरुण पांडेय, उमापति शुक्ल, दिवाकर श्रीवास्तव, नीरज कुमार शुक्ल, हेमंत तिवारी, प्रमोद कुमार चैबे, विमल कुमार मिश्र ने सावन कुमार वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए देवेंद्र कुमार सिंह, रामगोपाल पाठक, विमल कुमार वर्मा, रवि प्रताप शुक्ल, रामफेर प्रजापति, बलजीत सिंह व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अवध बिहारी शरण पांडेय, आदित्य तिवारी, तपसीराम सोनकर, राकेश कुमार दूबे, राम प्रकाश सिंह, कृष्ण शंकर मिश्र व अजीत कुमार जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

अध्यक्ष ने बताया कि एल्डर कमेटी के सदस्य ब्रह्मानंद सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रेम कुमार श्रीवास्तव और सैयद सफदर हुसैन के दिशा-निर्देश पर चुनाव समिति के सदस्य डीपी ओझा, इंदु प्रकाश तिवारी, राजेश ओझा, अमर कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, मो. वसी चैधरी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रसिक बिहारी श्रीवास्तव, जय दिनेश शुक्ल, ओम प्रकाश सोनकर, महेंद्र मोहन मिश्र व बुजेंद्र कुमार शुक्ल ने नामांकन कार्य संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed