फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50 crores of salary of 81 hundred teachers trapped in the budget

बजट के फेर में 8100 शिक्षकों के वेतन का 50 करोड़ फंसा

Wed, 13 Oct 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
50 crores of salary of 81 hundred teachers trapped in the budget
गोंडा। त्योहार का मौका होने के बाद भी बेसिक शिक्षा के करीब 81 सौ शिक्षकों को सितंबर माह का वेतन नही मिल सका है। उनके वेतन का 50 करोड़ रुपया बजट की फेर में फंसा है।
विज्ञापन

त्योहार के मौके पर शिक्षक खाली हाथ हैं। इसी तरह 8680 रसोइयों का मानदेय भी बीते पांच माह से अटका है। वेतन न मिलने से नवरात्र व दशहरा पर 16 हजार 780 शिक्षकों और रसोइयों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में शिक्षकों और संविदा कर्मियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिले में 8100 शिक्षक पांच तारीख से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। कई शिक्षक तो ऋण भी ले रखे हैं और उनके किश्त का समय भी बीत रहा है इससे उन्हें अब अधिक ब्याज भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी व विनय तिवारी कहते हैं कि शिक्षकों की अनदेखी हो रही है। न तो उनके वेतन समय से दिये जा रहे हैं और न ही उनकी अन्य समस्याओं का निस्तारण हो रहा है।
वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारियों की मानें तो वेतन देने के लिए 50 करोड़ का बजट विभाग को चाहिए और बजट उपलब्ध नही है। शासन से बजट जारी होने पर ही मानेदय का वितरण संभव होगा। इसी तरह जिले के 3100 बेसिक स्कूलों में 8680 रसोइया कार्यरत हैं जिन्हें पांच माह से मानेदय नही मिल सका है।
मामूली मानदेय पर स्कूलों में पूरे समय ड्यूटी करने वाली रसोइयों को मानदेय के लिए करीब छह करोड़ का बजट चाहिए। शिक्षकों और कर्मचारियों को समय से वेतन न देने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षक नेता विनय तिवारी का कहना है कि आला अफसर जानबूझ कर त्योहारों पर वेतन संकट खड़ा कर कर्मियों को परेशान कर रहे है। इससे सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा बढ़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग में भी तैनात संविदा कर्मियों को समय से मानदेय नही मिल पा रहा है। यहां भी बजट की कमी का रोना रोया जा रहा है। इसके चलते कई कर्मियों को दो- दो माह से मानदेय नही मिल पाया है। इससे इनके समक्ष भी त्योहार पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed