फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   5 more corona patient in gonda

गोंडा में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 07 Jul 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
5 more corona patient in gonda
गोंडा। कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा शहर में तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को एक बार फिर से चार कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। दो दिन पूर्व आजादनगर कॉलोनी से ही एक रेलकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके बाद कॉलोनी में लगभग 70 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। वहीं करनैलगंज में एक महिला भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में दो परिवारों के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। आशंका है कि कोरोना संक्रमित रेलकर्मी या फिर लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती एक बुजुर्ग के संपर्क में आये हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी को कोविड लेवल-1 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। वहीं करनैलगंज सकरौरा मोहल्ले में एक महिला को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जो कि लखनऊ में जांच के बाद वहां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं दो और मरीजों के कोरोना संदिग्ध होने की सूचना मिली है। उनका भी इलाज लखनऊ में ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed