फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   49 people found Corona positive in the district

जिले में 49 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 15 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
49 people found Corona positive in the district
गोंडा। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को जनपद न्यायालय में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मंगलवार को दीवानी न्यायालय में सुनवाई बंद कर दी गई। मंगलवार को लगे मुकदमों की सुनवाई 13 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई है। न्यायालय बुधवार को खुलेगा मगर जिला जज ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का सख्त निर्देश दिया है। वहीं, मंगलवार को जिले में 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। एक दिन में कुल 49 कोरोना संक्रमित पाये गये। मंगलवार को दीवानी कचहरी परिसर को सील करके सैनिटाइजेशन कराया गया। कचहरी में सुबह किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। पूरे परिसर की सफाई होने के बाद ये सूचना दी गई कि बुधवार से कोविड प्रोटोकाल के साथ न्यायालय शुरू होंगे और 15 सितंबर के मामले 13 अक्टूबर को सुने जाएंगे।
विज्ञापन

ऑफीसर्स कॉलोनी में भी पहुंचा संक्रमण
कोरोना संक्रमण से अब कोई भी मोहल्ला अछूता नहीं बचा है। बताया जा रहा है कि ऑफीसर्स कॉलोनी में भी कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। एंटीजेन टेस्टिंग में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। ऐसे में कॉलोनी में संक्रमण बढ़ने की आशंका है। नगर पालिका की ओर से सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कंटेनमेंट जोन फिर से हो रहे एक्टिव
कोरोना संक्रमण की तीव्रता को इसी से भांपा जा सकता है कि पुराने कंटेनमेंट जोन एक बार फिर से एक्टिव हो रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मौजूदा समय में अब तक जिले में कुल 325 कंटेनमेंट जोन बनाये जा चुके हैं। एक सप्ताह पूर्व तक जिले में केवल 107 कंटेनमेंट जोन एक्टिव थे। मगर अब 112 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।

जिन मोहल्लों या फिर कंटेनमेंट जोन में संक्रमण खत्म हो गया था, वहां फिर से संक्रमण फैलना चिंताजनक है। हालांकि टीमों को लगाया गया है, गनीमत ये है कि अधिकांश मरीजों में कोरोना के लक्षण उस स्तर पर नहीं हैं। लोग जल्द ही रिकवरी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमितों में से अधिकांश को अस्पताल आने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है।
- डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed