फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   45 km Lucknow-Gonda road cleaned, one lakh girls will have a feast

Gonda News: 45 किमी. लखनऊ-गोंडा मार्ग की सफाई, एक लाख कन्याएं करेंगी भोज

Thu, 10 Oct 2024 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
45 km Lucknow-Gonda road cleaned, one lakh girls will have a feast
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर डिवाइडर की सफाई करते श्रमिक। स्रोत: विभाग
महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराएंगे शक्ति सारथी, एक हजार ई-रिक्शा चालक होंगे शामिल
विज्ञापन

दुर्गा महाष्टमी पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परिषदीय विद्यालयों तक धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज से लेकर परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार देर शाम तक शक्तिवंदन 2.0 को लेकर तैयारियां की गईं। शुक्रवार को दुर्गा महाष्टमी पर जिलेभर के विद्यालयों में कन्या भोज के साथ ही पूजन वंदन किया जाएगा। एक हजार शक्ति सारथी महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लेंगे। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नवदेवी का सम्मान होगा।
नवरात्र में दुर्गा महाष्टमी को लेकर पंचायतीराज विभाग की ओर से 45 किलोमीटर गोंडा-लखनऊ मार्ग की साफ-सफाई की गई। वहीं शक्तिवंदन 2.0 के तहत शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टामसन इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि दुर्गा महाष्टमी के पर्व पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में 101 कन्याओं को भोज दिया जाएगा। इस बार सभी परिषदीय विद्यालयों में नवरात्र के मौके पर कन्याओं कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें करीब एक लाख बच्चियां शामिल होंगी। जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए विभागवार बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिलाओं को नवदेवी के तौर पर शामिल किया जाएगा। इसमें विभाग में उत्कृष्ठ कार्यों में अहम भूमिका के लिए सम्मानित करने के लिए जरूरी तैयारी की गई है। वहीं पिछले साल जिलाधिकारी की ओर से 11 हजार से अधिक कन्याओं को एक साथ भोज दिया गया था। साथ ही भव्य आयोजन को लेकर रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। आवगमन ने होने वाले खर्च व छात्रों की परेशानी को देखते हुए जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं आयोजन से पूर्व देरशाम डीएम नेहा शर्मा और सीडीओ अंकिता जैन समेत अफसरो ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। साथ ही दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को सुरक्षा का देंगे भरोसा
अधिकारियों ने बताया कि एक हजार ई-रिक्शा चालक को शक्ति सारथी की पहचान दी गई है। इन चालकों की सार्वजनिक यातायात में काफी महत्व है। ऐसे में नवरात्र के मौके पर ई-रिक्शा चालकों को महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से ई-रिक्शा को पिंक कलर दिया जाएगा। ऐसे में प्रशासन की ओर से जिलेभर में चल रहे रिक्शे को एक रंग देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामिल हो सकती हैं मंत्री व जनप्रतिनिधि
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के अलावा गोंडा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश सिंह, पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, कटरा विधायक बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, तरबगंज के विधायक प्रेम नरायन पांडेय और करनैलगंज विधायक अजय सिंह समेत जनप्रतिनिधियों समेत अन्य को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि सभी जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

छुट्टी के बावजूद परोसा जाएगा हलवा-पूरी
शासन स्तर से दुर्गा महाष्टमी को लेकर अवकाश घोषित किया गया है। बावजूद इसके जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विद्यालयों में कन्याओं को हलवा व पूरी परोसी जाएगी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई है। विद्यालयों में नवरात्र के मौके पर भव्य आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed