{"_id":"5713c62f4f1c1b0d2f10fbf6","slug":"4223-applied-hanging-loosely-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की ढिलाई से लटके 4223 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की ढिलाई से लटके 4223 आवेदन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अलग-अलग योजनाओं के 4223 ऑनलाइन आवेदन लटके पड़े हैं। इन आवेदनों का कोई पुरसाहाल नहीं है। इससे शासन की पारदर्शी व लोगों को बिना भागदौड़ के योजनाओं का लाभ दिलाने की मंशा पर पानी फिर रहा है। वहीं आवेदकों को बिना वजह एक प्रमाणपत्र व योजनाओं के लाभ के लिए भटकना पड़ रहा है।
लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र व अन्य योजनाओं का लाभ आसानी व पारदर्शिता के साथ मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। लोगों ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन भी खूब किए, लेकिन उस हिसाब से उनका निस्तारण नहीं किया गया।
अधिकारी व कर्मचारी कंप्यूटर खोलकर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को देखने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इससे अलग-अलग विभागों में ऑनलाइन आवेदन डंप हो गए हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय की मानें तो विभागों में करीब 4223 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग में नवाबगंज, हलधरमऊ, तरबगंज, वजीरगंज, झंझरी, बभनजोत, करनैलगंज व इटियाथोक के एडीओ पंचायत की ओर से ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण की कार्रवाई निराशाजनक पाई गई है।
इनसेट
किस अधिकारी के पास कितने लंबित ऑनलाइन आवेदन
नाम पद आवेदन
दिनेशचंद्र तहसीलदार मनकापुर - 482
डॉ. अमर सिंह कुशवाहा सीएमओ 452
राम सजीवन मौर्या तहसीलदार सदर - 386
एमके मिश्रा तहसीलदार मनकापुर 367
विनय कुमार गुप्ता तहसीलदार तरबगंज 356
वीके सिंह एसडीएम मनकापुर 333
अनिल कुमार मिश्रा एसडीएम करनैलगंज 258
अविनाश कुमार एसडीएम सदर 274
बलवीर सिंह ईओ गोंडा 161
जगदीश सिंह एसडीएम तरबगंज 154
राम नरेश यादव सहायक विकास अधिकारी झंझरी 89
राम तिलक पांडेय सहायक विकास अधिकारी तरबगंज 84
सतीश चंद तिवारी सहायक विकास अधिकारी मुजेहना 83